कोरोना के दैनिक मामलों में 111 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 34703 नए केस

नई दिल्ली, 06 जुलाई। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। लेकिन जिस तरह से देश के अलग-अलग हिस्सों से बाजार और पर्यटन स्थलों से लोगों की भारी भीड़ और कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन की तस्वीर सामने आ रही है वह बड़ी चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34703 नए मामले सामने आए हैं, जोकि पिछले 111 दिनों में सबसे कम हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखने को मिली है और यह 464357 तक पहुंच गई है। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसदी हो गया है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 111 दिन बाद बड़ी गिरावट, 24 घंट में मिले 34703 New Cases | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इससे पहले 16 मार्च को कोरोना के सबसे कम मामले देखने को मिले थे। 16 मार्च को 28,869 नए मामले सामने आए थे। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 3 अप्रैल को देश में कोरोना से सबसे कम 514 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटों में 552 लोगों की मौत हुई है। देश के 10 राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी कम हुई है, इसमे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान गुजरात शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र, मिजोरम, असम, बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर और झारखंड में कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है।

    दिल्ली में पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 54 ने मामले सामने आए हैं जबकि 132 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब कोरोना के 912 सक्रिय मामले हैं जबकि 14,08,699 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 24,997 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं महारााष्ट्र में अभी तक कोरोना से 123136 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में अभी भी 116827 एक्टिव केस हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+