भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकराया, सार्क समिट में नहीं होगा शामिल

Recommended Video

    PM Modi ने दिया Imran Khan को झटका, SAARC Summit का Invitation ठुकराया | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से सार्क समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया था। लेकिन भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि वह सार्क समिट में शामिल होने के लिए भारत को न्योता भेजेगा, लेकिन आज भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

    modi

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने मंगलवार को कहा है कि उनका देश भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को सार्क समिट के लिए न्योता भेजेगा। 20वें दक्ष‍िण एशि‍याई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) सम्मेलन का आयोजन इस साल पाकिस्तान में होना है। 19वें सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन साल 2016 में पाकिस्तान में किया जाना था, लेकिन भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने इस समिट में शामिल होने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद ये सम्मेलन रद्द करना पड़ा था।

    आपको बता दें कि सार्क में दक्षिण एशिया के आठ देश सदस्य हैं, इनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। आखिरी सार्क शिखर सम्मेलन 2014 में काठमांडू में आयोजित किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+