पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 में भारत सबसे नीचे, केंद्र ने इंडेक्स को किया खारिज

नई दिल्ली, 8 जून: भारत सरकार ने साल 2022 के पर्यावरण प्रदर्शन इंडेक्स को खारिज कर दिया है। इस इंडेक्स में भारत को दुनिया के सभी देशों में सबसे नीचे रखा गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई)-2022 में भारत को 180 देशों की सूची में सबसे नीचे रखा गया है। इसमें कई संकेतकों का बेतुके तरीके से सामान्यीकरण किया गया है, ये अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं। ऐसे में हम इसे पूरी तरह से खारिज करते हैं।

India Ranked Lowest in Environment Performance Index 2022 govt reject

पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) 2022 में कई सूचक निराधार मान्यताओं पर आधारित हैं। प्रदर्शन का आकलन करने के लिए उपयोग किए गए कुछ सूचक अनुमानों व अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं। इसका कोई महत्व नहीं है और हम इसको रिजेक्ट करते हैं।

येल पर्यावरण कानून व नीति केंद्र और अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान सूचना नेटवर्क केंद्र, कोलंबिया विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में पर्यावरणीय स्वास्थ्य एवं पारिस्थितिकी के महत्व के मामले में देशों की परख के लिए 11 श्रेणियों में 40 प्रदर्शन सूचकों का इस्तेमाल किया गया। 180 देशों को जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिति के आधार पर अंक दिए गए। इसको लेकर जारी रिपोर्ट में रिपोर्ट में भारत को सबेस कम (18.9), म्यांमार (19.4), वियतनाम (20.1), बांग्लादेश (23.1) और पाकिस्तान (24.6) को मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+