आत्मरक्षा में की गई थी पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक: सुरक्षा परिषद में भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। आतंकवादियों को शरण देने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को उचित ठहराया। भारत ने कहा कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक आत्मरक्षा का कार्य था।

भारत की ओर से यह बयान मैक्सिको द्वारा अररिया फॉर्मूला में आयोजित बैठक में दिया गया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि वह दशकों से पड़ोसी देश की सहायता से होने वाले आतंकी हमलों और सीमा पार छद्म युद्ध का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थाई प्रतिनिधि, नागराज नायडू ने सर्जिकल स्ट्राइक की ओर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि आतंकियों के हमले के जवाब में आत्मरक्षा का अधिकार लागू होता है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि आतंकियों की मदद करने वाले देश उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, खुफिया जानकारी और हथियार मुहैया कराते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत कई बार आतंकवादियों के हमले का निशाना बना है। फिर चाहे वह 1993 का मुंबई बम धमाका हो या फिर 26/11 अटैक। उन्होंने पुलवामा और पठानकोट हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया इस बात की गवाह रही है कि भारत कई बार इन कायराना हमलों का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इन हमलों के जवाब में आत्मरक्षा करने का अधिकार लागू होता है। फिर चाहे वह हमला किसी देश ने किया हो या फिर आतंकवादियों ने।
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications