कितनी सेफ होती हैं PM मोदी और राष्ट्रपति की कारें, क्या-क्या होती हैं खूबियां, जानकर हो जाएंगे हैरान
PM Modi Bulletproof Car: भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई बड़े कारोबारी..प्रमुख हस्तियों की सुरक्षा भी अहम होती है। इनके लिए बुलेटप्रूफ कारों का उपयोग किया जाता है, जो न केवल सुरक्षा बल्कि आरामदायक और प्रभावशाली डिजाइन के साथ आती हैं।
आइए जानते हैं कि इन बुलेटप्रूफ कारों में ऐसा क्या खास होता है जो इन्हें सामान्य यानी एक नॉर्मल कार से अलग बनाता है। जी हां...पीएम नरेंद्र मोदी हो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हों या मुकेश अंबानी समेत अन्य बड़े कारोबारी, इनकी ज्यादातर कारें बुलेटप्रूफ होती हैं।

इन कारों को बेहद मजबूत बुलेटप्रूफ कवच से ढका जाता है। यह कवच कार को गोलियों और अन्य हमलों से बचाने में मदद करता है। कार के दरवाजे और खिड़कियां 50 mm तक बुलेटप्रूफ इक्विप्मेंट्स से बनी होती हैं। इन कारों में विस्फोट से बचने के लिए भी खास तकनीकें होती हैं।
इन कारों का इंटीरियर भी होता है लग्जरी और आरामदायत
इसके अलावा, आग बुझाने के उपकरण, ऑक्सीजन टैंक और अन्य आपातकालीन उपकरण भी लगे होते हैं। इन कारों का इंटीरियर बहुत आरामदायक और लग्जरी होता है। इसमें हाई-क्वालिटी सीटें, एयर कंडीशनिंग और लेटेस्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम होता है। यात्रा के दौरान जरूरी लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक संचार उपकरण भी होते हैं।
सुरक्षा मानक और तकनीक
सुरक्षा के लिए इनमें VR9 सैफ्टी स्टैंडर्ड्स, कैमरे, अलार्म सिस्टम और अन्य फीचर्स भी लगाए जाते हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं जो किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव कर सकते हैं। यह गाड़ियां न केवल सुरक्षा की सबसे ऊंची मानकों को पूरा करती हैं, बल्कि इसमें शानदार आराम और लग्जरी भी शामिल है।
देश की शक्ति को भी दर्शाती हैं PM की कार
जब प्रधानमंत्री इस कार में यात्रा करते हैं, तो यह केवल उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखती, बल्कि पूरे देश की शक्ति और प्रतिष्ठा को भी दर्शाती है। भारत के प्रधानमंत्री और अन्य बड़े व्यक्तियों की कारें विशेष रूप से डिजाइन की जाती हैं ताकि देश की शक्ति और गरिमा को प्रदर्शित किया जा सके। इन कारों पर हमेशा देश का झंडा लगा होता है, जो राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक होता है।
भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए आमतौर पर भारतीय कंपनियों द्वारा बनाई गई कारों का उपयोग किया जाता है। ये कारें भारतीय सड़कों और जलवायु को देखकर उनके हिसाब से बनाई जाती हैं ताकि यात्रा के दौरान कोई कठिनाई न हो। इन कारों की लेटेस्ट टेक्नॉलजी और सुरक्षा फीचर्स यह सुनिश्चित करती हैं कि हमारे महत्वपूर्ण नेता और हस्तियां हमेशा सुरक्षित रहें और देश की शक्ति का प्रतीक बन सकें।












Click it and Unblock the Notifications