13 साल में नए प्रोजेक्ट पर सबसे कम निवेश, राहुल ने साधा 'मेक इन इंडिया' पर निशाना
नई दिल्ली। भारत में नए प्रोजेक्ट में दिसंबर तिमाही बीते 13 सालों में सबसे कम निवेश हुआ है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के प्रोजेक्ट-ट्रैकिंग डाटाबेस से पता चलता है कि दिसंबर तिमाही में 77,000 करोड़ का निवेश भारतीय कंपनियों ने नए प्रोजेक्ट के लिए किया है, जो कि काफी निराशाजनक है। ये बीते 13 साल में किसी तिमाही में नए प्रोजेक्ट के लिए भारतीय कंपनियों का सबसे कम निवेश है। विनिर्माण क्षेत्र में भी हालत काफी निराशाजनक है।

राहुल गांधी का मेक इन इंडिया पर निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएमआईई की इस रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम पर निशाना साधा है। राहुल ने लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया है, 'गाएज, ए, क्विक अपेडट ऑन द फेक इन इंडिया प्रोग्राम।'

क्या कहती है सीएमआईई की रिपोर्ट
सीएमआईई की रिपोर्ट के मुकाबिक, भारत में निवेश में काफी कमी आई है। इससे पता चलता है कि भारत में निवेश की रफ्तार कम है और बहुत जल्दी इसमें किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में भारत में विकास पर विपरित असर पड़ सकता है। सीएमआईई का डेटाबेस भारत में सबसे व्यापक रूप से ट्रैक किया जाता है।

मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट
रिपोर्ट कहती है कि दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में साल की दूसरी और तीसरी तिमाही की तुलना में निवेश में 33 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस तिमाही में परियोजना की घोषणाएं इतनी कम हुईं जितनी कि 2004 में हुईं थीं। विनिर्माण क्षेत्र में नई परियोजना घोषणाओं में सबसे ज्यादा गिरावट आई है आंकड़ों में सिर्फ बिजली परियोजनाओं को तेजी से बढ़ने की बात सामने आई है। इस दौरान आंध्र प्रदेश में 1,000 करोड़ रुपए से अक्षय ऊर्जा परियोजना और पंजाब में 9, 000 करोड़ रुपए की गैस आधारित ऊर्जा परियोजना शुरू हुई।












Click it and Unblock the Notifications