India Pakistan War: भारत में 11 जगह PAK का हमला नाकाम, जम्मू के आसमान में हमास स्टाइल में इजरायल हमले की छाप
India Pakistan War: 8 मई 2025 की रात 8:43 बजे। भारत का उत्तर और पश्चिमी मोर्चा अलर्ट पर था। तभी अचानक - जम्मू, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर और आरएसपुरा की ओर से आसमान को चीरती आई मिसाइलें और ड्रोन! पाकिस्तान ने छेड़ा 'हमास स्टाइल' युद्ध, जैसा उसने हमास से PoK में मुलाकात के बाद सीखा था।
मकसद था एक साथ दर्जनों मिसाइलें दाग कर भारत की एयर डिफेंस यूनिट्स को भ्रमित करना - जैसा 2023 में गाजा से इजरायल पर हुआ था। लेकिन पाक शायद भूल गया था - यह भारत है!

S-400: पाकिस्तान के मिसाइल हमलों का कातिल
पाकिस्तान ने जम्मू के सत्वारी, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पंजाब के पठानकोट समेत राजस्थान के जैसलमेर, पोखरण पर कुल 8 मिसाइलें और 12 ड्रोन दागे। भारतीय एयर डिफेंस ने जवाब में 8 में से 8 मिसाइलें और सभी ड्रोन हवा में ही तबाह कर दिए।
हवा में ढेर हुए पाक के फाइटर जेट
- 2 JF-17 थंडर और 1 F-16 भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में ढेर।
- भारतीय Su-30MKI और Mirage-2000 विमानों ने 3 सेकंड में जवाबी कार्रवाई की
- पाक का एक AWACS एयरबोर्न वॉर्निंग सिस्टम भी गिराया गया - जिससे उसकी हवाई निगरानी व्यवस्था धराशायी हो गई
PoK में पाक-हमास गठजोड़!
सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और हमास के कमांडरों की गुप्त बैठक Muzaffarabad (PoK) में हुई थी। हमले की रणनीति हमास-स्टाइल थी- 'सेंचुरियों नहीं, सिर्फ एक ओवर में विकेट लेने आए थे पाकिस्तानी जनरल!'भारत ने इस गठजोड़ की भनक पहले ही ले ली थी
भारत में 11 जगह हमले नाकाम
- जम्मू
- आरएस पुरा
- सांबा
- अरनिया
- अखनूर
- तंगधार
- केरन
- करनाह
- पठानकोट
- पोखरण
- जैसलमेर
इन सभी सेक्टर्स में ब्लैकआउट कर त्वरित सैन्य संचालन किया गया।
ब्लैकआउट का राज - जंग के साये में सन्नाटा
रात होते ही जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बाड़मेर, बीकानेर, चंडीगढ़, जालंधर, भुज जैसे रणनीतिक शहरों में बिजली काट दी गई। यह था भारत का 'डार्क ऑपरेशन' - ताकि पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों की टारगेटिंग सिस्टम फेल हो जाए।
जवाबी हमला - पाकिस्तान पर भारतीय गदर
भारत ने लाहौर के पास पाकिस्तानी हवाई बेस पर जवाबी हमला किया। PoK में 3 आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए। लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया गया - अब लाहौर खुली किताब है। सावधान पाकिस्तान- यह भारत का निशाना है, अब अगला निशाना रावलपिंडी।'
यह 1971 नहीं, यह 2025 है - अब जंग जमीन से डिजिटल तक फैली है
पाकिस्तान ने हमास से सीखा, लेकिन भारत ने इतिहास से सीखा। एक साथ हमले, सोशल मीडिया दुष्प्रचार, साइबर अटैक और मिसाइल बौछार - पाकिस्तान ने सब आजमा लिया। लेकिन भारत अब केवल जवाब नहीं देता, वह दंड देता है।'












Click it and Unblock the Notifications