इमरान खान पीएम बनने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच लाहौर में पहली वार्ता फिक्स, इस मुद्दे पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली। इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहली द्विपक्षीय बातचीत होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधि बुधवार को लाहौर में सिंधु जल समझौते पर बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण समझोते पर वार्ता के लिए भारत के सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना सोमवार को पाकिस्तान पहुंच गए हैं, जहां वे दो दिन तक चलने वाली इस बातचीत में पाकिस्तानी प्रतिनिधि सैयद मेहर अली शाह से मुलाकात करेंगे।

सिंधु जल समझौते की फाइनल मीटिंग भी होगी तय

सिंधु जल समझौते की फाइनल मीटिंग भी होगी तय

इमरान खान ने इसी माह 18 अगस्त को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच किसी मुद्दे पर होने वाली यह पहली वार्ता है। इससे पहले सिंधु जल समझौते पर दोनों देशों के इसी साल मार्च में नई दिल्ली में वार्ता हुई थी। उस दोनों देशों ने 1960 के समझौते के अंतर्गत सिंधु नदी के बहाव और पानी के क्वांटम की डिटेल शेयर की थी। दोनों ही देशों के प्रतिनिधि लाहौर में होने वाली इस वार्ता में भविष्य में होने वाली स्थायी सिंधु जल समझौते की फाइनल मीटिंग भी तय करेंगे।

भारत के हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स पर पाक जता सकता है आपत्ति

भारत के हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स पर पाक जता सकता है आपत्ति

सिंधु जल समझौते के अंतर्गत दोनों ही देशों को साल में दो बार होने वाली मीटिंग में डेटा शेयर करना होता है, लेकिन पाकिस्तान को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मीटिंग में समय पर वार्ता और हाइड्रोलॉजिकल डेटा शेयर को लेकर भी फोकस किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मानें तो सिंधु नदी पर बन रहे भारत के दो वॉटर स्टोरेज और हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स पर पाकिस्तान आपत्ति जता सकता है।

भारत के प्रोजेक्टस पर पाक पहुंचा था वर्ल्ड बैंक

भारत के प्रोजेक्टस पर पाक पहुंचा था वर्ल्ड बैंक

बता दें कि मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्‍मू कश्‍मीर में 330 मेगावॉट वाले किशनगंगा हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन किया था। जिसके बाद पाकिस्‍तान वर्ल्‍ड बैंक की शरण में पहुंचकर इस परियोजना को सिंधु जल संधि का उल्‍लंघन बताया था। पाकिस्तान ने वर्ल्‍ड बैंक से अपील की थी कि वह इस प्रोजेक्‍ट पर नजर रखे और इसमें एक गारंटर की भूमिका निभाए। हालांकि, पाक की इस मांग पर वर्ल्ड बैंक के साथ सहमति नहीं बन पाई थी।

यह भी पढ़ें: किशनगंगा प्रोजेक्‍ट पर पाकिस्‍तान को वर्ल्‍ड बैंक की तरफ से बड़ा झटका, गारंटर बनने से किया इनकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+