India Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर से थर्राया पाकिस्तान, अब मांग रहा शांति की भीख, भारत से बातचीत की गुहार
India Pakistan: आतंक के खिलाफ भारत की ज़बरदस्त सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान हिल चुका है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। अब दोनों देशों के बीच फिलहाल संघर्षविराम (सीजफायर) लागू हो चुका है। इसी The Express Tribune की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ शांति वार्ता की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी है कि, ये शांतिवार्ता कश्मीर के मुद्दे पर होगी।

पाकिस्तानी सेना को संबोधित करते हुए दिया बयान
शहबाज शरीफ ने यह बयान गुरुवार को कमरा एयरबेस पर पाकिस्तान एयरफोर्स के पायलटों और जवानों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान शांति के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं। उन्होंने भारत से कश्मीर पर बातचीत की मांग की।
भारत ने कहा सिर्फ आतंकवाद पर बात होगी
वहीं भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अपराजेय हिस्सा हैं और रहेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दोहराया कि भविष्य में अगर पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर ही होगी।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ब्रह्मोस खरीदने वाले देशों की लगी कतार, जानिए क्या है कीमत?
एक दिन वह खुद बर्बाद हो जाएगा-PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी चेतावनी दी कि, पाकिस्तान अगर आतंकवाद को समर्थन देता रहा तो एक दिन वह खुद बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी सेना और सरकार जिस तरह से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, वह पाकिस्तान को तबाह कर देगा। अगर पाकिस्तान को बचना है, तो उसे अपने आतंकी ढांचे को खत्म करना ही होगा। शांति का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत का शक्ति प्रदर्शन
बता दें कि, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार किए बिना पाकिस्तान के अंदर स्थित 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इस ऑपरेशन में भारत की रक्षा क्षमताओं की श्रेष्ठता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: पाक के एटम प्लान पर लगेगा फुल स्टॉप! भारत की तैयारी से कांपा पाकिस्तान, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications