India Pakistan: ब्रह्मोस और SCALP मिसाइलों की ताकत देख थर्राया था पाकिस्तान, मचाई थी भारी तबाही
India Pakistan: पहलगाम अटैक के बाद भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान को भारतीय सेना ने कुछ ही घंटों में घुटनों पर ला दिया। भारतीय वायु सेना के सटीक एयर डिफेंस और अचूक मारक क्षमता ने पाकिस्तानी सेना की सारी हेकड़ी निकाल दी। 6-7 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान IAF ने पाक के दो लड़ाकू विमानों को आसमान में ही गिरा दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान में से एक JF-17 था। इनमें से एक JF-17 या मिराज में से एक था। ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइल का इस्तेमाल पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए किया गया था।
India Pakistan: भारत के मिसाइलों ने तबाह किए टेरर कैंप
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को बर्बाद करने के लिए ब्रह्मोस और स्कल्प मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। ब्रह्मोस मिसाइलों को सुखोई से दागा गया था। पाकिस्तान के टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय सेना ने इन दोनों मिसाइलों को चुना था।

सुखोई की ब्रह्मोस ने ही पाकिस्तानी वायुसेना के नूर खान, रहीम यार खान बेस, भोलारी एयरबेस, जेकोकाबाद बेस और किराना हिल्स को भारी नुकसान पहुंचाया। स्कैल्प मिसाइल का इस्तेमाल, फ्रांस के राफेल फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया था। इन दोनों मिसाइलों का इस्तेमाल इनकी अचूक मारक क्षमता और सटीक निशाना लगाने की वजह से किया गया था।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर सवाल उठाकर घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस ने एस जयशंकर को बताया पाकिस्तान का मुखबिर
F-16, मिराज के तबाह होने से पाकिस्तान की सारी हेकड़ी हुई गुम
पाकिस्तानी सेना को अपने F-16 फाइटर जेट्स पर काफी भरोसा था, लेकिन अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान ने इनका इस्तेमाल नहीं किया था। पाकिस्तानी वायुसेना के बुनयान-अल-मरसूस ऑपरेशन के विरोध में भारत ने ऑपरेशन-2 लॉन्च किया था। जेकोकाबाद एयरबेस पर रखे F-16 फाइटर जेट्स को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर-2 में कम से कम पांच एयरक्राफ्ट को तबाह किया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो (02) लड़ाकू विमानों को आसमान में गिराया था।
इनका मलबा पाकिस्तान में ही गिरा है। इसलिए, भारत इनकी पहचान को लेकर पक्के तौर पर नहीं कह सकता है। इनमें से एक JF-17 था और दूसरा मिराज या जेएफ-17 में से एक हो सकता है। पाकिस्तानी वायुसेना के 11 एयरबेस बर्बाद हुए हैं। इस भारी नुकसान की वजह से पाकिस्तान की सेना घुटनों पर आ गई और जल्द से जल्द सीजफायर की मांग करने लगा।
यह भी पढ़ें: कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर की शेरनी निकिता पांडे? किस लिए पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानिए पूरा मामला
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में मचाई भारी तबाही
भारत के ऑपरेशन-2 में लाहौर और कराची में रडार स्टेशन और चीन की एयर डिफेंस सिस्टम (HQ-9) को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा, AWACS विमान के नुकसान की पुष्टि खुद पाकिस्तान ने की है। भेलारी एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइल ने सी-130 एयरक्राफ्ट को पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया था। पाकिस्तान ने इस नुकसान की भी पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications