India-Pakistan Defence Budget: देश की रक्षा पर कितना रुपया खर्च कर रहे भारत और पाकिस्‍तान? क्‍यों खौफ में हैं

India-Pakistan Defence Budget: पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्‍तान के बीच तनाव बहुत बढ़ चुका है। युद्ध के संभावित खतरों के मद्देनजर भारत की जल-थल और वायु तीनों ही सेनाओं की गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं। भारत से लगी पाकिस्‍तानी सीमाओं और उससे जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। देश भर में पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेसियां हाई अलर्ट पर हैं।

इस सबके बीच दोनों देशों की सैन्‍य ताकतों की चर्चा शुरू हो चुकी है। भारतीय फाइटर जेट, मिसाइल, युद्ध टैंक, सैन्‍य बल और तकनीकी की तुलना पाकिस्‍तान की सैन्‍य ताकतों से हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कर्ज में डूबा पाकिस्‍तान का रक्षा बजट पर कितना है और भारत देश की रक्षा पर कितना रुपया खर्च करता है। आइए जानते हैं...

India-Pakistan Defence Budget

दुनिया का चौथा सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाले भारत देश की सरकार सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने और रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में लगातार वृद्धि कर रही है। भारतीय सेना को अत्‍याधुनिक तकनीक और अस्‍त्र-शस्‍त्रों से लैस करने में भारत सरकार जुटी हुई है।

भारत का रक्षा बजट कितना है?

वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में देश की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में 6.81 लाख रुपये ($75) बिलियन अमेरिकी डॉलर) रक्षा बजट आवंटित किया। जो बीते वित्‍तीय वर्ष से 6.2% अधिक था। ये रक्षा बजट भारत की तीनों सेनाओं से जुड़े सभी खर्चों में उपयोग होता है।

पकिस्‍तान का रक्षा बजट कितना है?

वहीं प‍ाकिस्‍तान भले ही कर्ज में डूबा हुआ है विदेशी कर्ज के भरोसे चल रहा है लेकिन पाकिस्‍तान रक्षा पर भारी मात्रा में धन खर्च कर रहा है। वित्‍तीय वर्ष 2024-2025 में पाकिस्‍तान का रक्षा बजट लगभग 2.12 लाख करोड़ PKR था। हालांकि भारत की तुलना में पाकिस्‍तान का रक्षा बजट 10 गुना कम है लेकिन डॉन न्‍यूज की एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्‍तान वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में रक्षा बजट कई गुना बढ़ाने वाला है।

सबसे ज्‍यादा रक्षा बजट वाले दुनिया के टॉप 5 देश कौन?

  • अमेरिका का रक्षा बजट- 895 अरब डॉलर रक्षा बजट
  • चीन का रक्षा बजट- 292 अरब डॉलर
  • रूस- का रक्षा बजट- 126 अरब डॉलर
  • भारत का रक्षा बजट - 75 अरब डॉलर
  • सऊदी अरब का रक्षा- 74.76 अरब डॉलर

पिछले 5 साल में भारत में कितना बढ़ा भारत का रक्षा बजट?

  • वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में भारत का रक्षा बजट - ₹3,37,553
  • वित्‍तीय वर्ष 2021-22 में भारत का रक्षा बजट- ₹4,78,196
  • वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में भारत का रक्षा बजट- ₹5,25,000
  • वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा बजट- ₹5,93,500
  • वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा बजट- ₹6,41000
  • वित्‍तीय वर्ष 2025 में भारत का रक्षा बजट-₹6,81000

यानी कि बीते पांच वर्षों में भारत के रक्षा बजटबजट में डेढ़ गुना से अधिक बढ़ोत्‍तरी हुई है। वहीं अगले वित्‍तीय वर्ष यानी 2026 में भारत का रक्षा बजट में और अधिक बढ़ोत्‍तरी की जानी संभावित है।

विश्‍व स्‍तर पर भारत की मिलिट्री रैंक क्‍या है?

भारतीय सेना की अगर विश्‍व स्‍तर पर तुलना की जाए तो भारत मिलिट्री रैंकिंग में ग्लोबल स्‍तर पर चौथे स्‍तर पर है। पिछले कुछ वर्षो में रक्षा बजट में बढ़ोत्‍तरी की बदौलत रक्षा क्षमताएं बढ़ी है और ग्लोबल फायर पावर इंडेक्‍स में भारत ने चौथी जगह बना ली है।

पाकिस्‍तान पर कर्ज कितना है?

वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तान के ऊपर 21.6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

भारत एक जवान पर कितना खर्च पैसा खर्च करता है?

भारत अपनी सेना के एक जवान पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च करता है। हालांकि इसके स्‍पष्‍ठ आंकड़ें उपलब्ध नहीं हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्‍तान की तुलना में भारत अपने सैनिकों पर 3 गुना अधिक धन खर्च करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+