भारत ने लद्दाख में जारी तनाव के लिए चीन को बताया जिम्मेदार, कहा-शांति समझौतों का किया उल्लंघन

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख रीजन में इस साल मई महीने से भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। भारत ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करने के लिए एक बार फिर से चीन की आलोचना की है। मंत्रालय ने कहा कि, पिछले 6 महीनों से जो स्थिति हमने देखी है, वह चीनी पक्ष की कार्रवाइयों का परिणाम है, जिसने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ स्थिति में एकतरफा परिवर्तन कर प्रभावित करने की कोशिश की है।

India on Friday blamed China for the stand-off in Eastern Ladakh

भारत ने कहा कि, ये कार्रवाई भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में एलएसी के साथ शांति सुनिश्चित करने पर द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से दो पक्षों ने संचार बनाए रखा है। हमें उम्मीद है कि आगे की चर्चा दोनों पक्षों को पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर एक समझौते को प्राप्त करने में मदद करेगी। जितनी जल्दी हो दोनों देश एक समाधान पर पहुंचेगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि, हमने चीनी पक्ष के उस बयान पर ध्यान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। रक्षा के माध्यम से सीमा मुद्दे को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उम्मीद करते हैं कि चीनी पक्ष अपने शब्दों का पालन करेगा।

बता दें कि, चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि बीजिंग और नई दिल्ली के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए साझा प्रयासों की जरूरत है तथा उनका देश सीमा गतिरोध दूर करने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+