खिलौनों के बाद अब चीन से आने वाली किस चीज़ पर लगाम लगाएगा भारत
अंग्रेज़ी अख़बार बिजनेस स्टैंडर्ड के पहले पन्ने पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर जारी करेगा ताकि आयात होने वाले इलेक्ट्रिक पंखों और स्मार्ट मीटरों की जांच की जा सकें, इसका खास मक़सद चीन से आने वाले उत्पादों की जांच करना होगा. इससे पहले भारत ने कड़े क्वालिटी चेक नियमों के ज़रिए चीन से आयात किए जाने वाले खिलौनों पर लगाम लगाई गई थी.
एक अधिकारी के हवाले से अख़बार लिखता है, "हम बड़े पैमाने पर उत्पादन वाली चीज़ों जैसे स्मार्ट मीटर और सीलिंग पंखों के लिए क्यूसीओ (क्लालिटी कंट्रोल ऑर्डर) लाने पर विचार कर रहे हैं. इससे हमारे अपने उद्योग और उपभोक्ताओं को लाभ होगा."
वित्तीय वर्ष 2022 में भारत में सीलिंग पंखों का आयात 132 फ़ीसदी बढ़कर लगभग 62.2 लाख डॉलर का हो गया, इनमें से 50.9 लाख डॉलर क़ीमत के पंखे चीन से आयात किए गए थे. साल 2022 में इलेक्ट्रिक मीटर का आयात बढ़कर 30.1 लाख डॉलर का हो गया और इनमें से भी 10.3 लाख डॉलर क़ीमत के इलेक्ट्रिक मीटर चीन से आयात किए गए थे.
साल 2020 में भारत ने खिलौनों के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर जारी किया था जिसके बाद खिलौनों का आयात बीते सालों में 70 फ़ीसदी गिर गया. जो आयात वित्तीय वर्ष 2019 में 371 मिलियन डॉलर था वो साल 2020 में110 मिलियन डॉलर हो गया. इसी अवधि में चीन से खिलौनों का आयात 80 प्रतिशत घट कर 50.9 लाख डॉलर तक गिर गया.
चीन के साथ तेज़ी से घटता व्यापार घाटा भारत के लिए चिंता का विषय रहा है, जिससे भारत अपने उत्तरी पड़ोसी के साथ ग़ैर-ज़रूरी आयात को कम करने की कोशिश कर रहा है.
वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल-सितंबर की तिमाही के दौरान चीन को होने वाला निर्यात 36.2 फ़ीसदी घटा और 780 करोड़ डॉलर हो गया. वहीं, आयात 23.6 फ़ीसदी बढ़ा और 520 करोड़ डॉलर हो गया.
उद्योग विभाग भी उन सभी उत्पादों के मानकों की जांच कर रहा है और साथ ही इस बात को भी देखा जा रहा है कि क्या इन उत्पादों के उत्पादन को लेकर घरेलू उद्योग में क्षमता है.
एक अधिकारी ने अख़बार से कहा, "जहां कहीं भी उत्पादों के मैनुअल, मानकीकरण प्रक्रियाएं और परीक्षण के लिए लैब उपलब्ध हैं, वहां हम क्यूसीओ पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. एक बड़ा और लंबा काम है जो हम करने जा रहे हैं."
हालांकि, अधिकारी ने कहा कि घरेलू उद्योग हमेशा क्वालिटी कंट्रोल का समर्थन नहीं करता है.
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया, "दुर्भाग्य से, आज भारत में समस्या यह है कि जिस पल आप क्यूसीओ के माध्यम से मानक तय करना चाहते हैं, घरेलू उद्योग इसका विरोध करता है क्योंकि उन्होंने गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया."
- चीन का वो गाँव जिसकी इकोनॉमी सिंगापुर जितनी बड़ी हो गई
- भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास पर आख़िर चीन को एतराज़ क्यों
एम्स के सर्वर अटैक पीछे 'विदेशी ताक़तों' का हाथ?
23 नवंबर को एम्स के सर्वर पर हुए साइबर अटैक मामले में प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हैकिंग विदेश से की गई.
इंडियन एक्सप्रेस अख़बार का कहना है कि इस हैकिंग के पीछे 'विदेशी ताक़तों' का हाथ है.
23 नवंबर को सुबह सात बजे से एम्स का सर्वर डाउन है और इस मामले में एनआईए, आईबी, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम सहित कई केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं.
बीते दिनों एम्स ने इस मामले पर एक प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया था, "ई-अस्पताल डेटा को रिस्टोर किया जा चुका है लेकिन सर्वर को सैनेटाइज़ किया जा रहा है और ऐसा होने में कुछ दिन और लगेंगे. ऐसे में पूरा सिस्टम मैनुअल कर दिया गया है."
इस वक्त एम्स में कोई भी काम ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है. अख़बार लिखता है कि देश की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (Cert-In) ने साइबर हमले की अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है, जिसमें हैक का डाइगनॉसिस और इसमें शामिल लोगों की प्रारंभिक पहचान की गई है.
- एम्स सर्वर हैकिंग क्यों है ख़तरे की घंटी
- पाकिस्तान की साइबर सुरक्षा: पाकिस्तान की अहम हस्तियां और उनके दफ़्तर कितने सुरक्षित हैं?
'बीजेपी-आसएसएस 'जय सियाराम' नहीं कहते क्योंकि...'
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक ख़बर के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी-आरएसएस 'जय श्रीराम' कहते हैं, 'जय सियाराम' नहीं कहते क्योंकि वो सीता जी की पूजा नहीं करते.
इससे एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस ने कभी राम पर विश्वास ही नहीं किया.
मध्यप्रदेश के मालवा में रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि "जय सियाराम का मतलब क्या है? इसका मतलब है जय सीता, जय राम. दोनों एक ही है इसलिए ये नारा है. जो राम के जीने का तरीका था, जो उन्होंने सीता के लिए किया और उनकी इज़्ज़त के लिए लड़े. लेकिन बीजेपी के लोग जय सीता राम या जय सियाराम नहीं बोलते क्यों? क्योंकि आरएसएस-बीजेपी के लोग उस भावना से अपनी ज़िंदगी नहीं जीते जिस भाव से राम ने अपनी ज़िंदगी जी थी."
"राम ने किसी के साथ अन्याय नहीं, किया समाज को तोड़ने का काम नहीं किया. दूसरी सबसे बड़ी वजह कि वो लोग जय सियाराम और सीताराम बोल ही नहीं सकते क्योंकि उनके संगठन में एक भी महिला नहीं है."
- राहुल गांधी क्या 'भारत जोड़ो यात्रा' से नरेंद्र मोदी को हरा पाएंगे?
- शशि थरूर कांग्रेस में सचिन पायलट की तरह साइडलाइन किए जा रहे हैं?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications