चीन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब, हिंद महासागर में भारतीय नौसेना बढ़ाएगी ताकत

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाएगी। चीन से लगातार तनाव को देखते हुए भारत ने क्षेत्र में अपनी धमक बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। टाईम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना के युद्धपोत और गश्ती जहाज अब दिन-रात हिंद महासागर में घूमेंगे ताकि किसी भी संभावित खतरे, युद्ध की किसी भी तरह की घटना, समुद्री डाकूओं की लूट जैसी घटनाओं से निपटा जा सके। साथ ही जरूरत पड़ने पर मानवीय आपदा राहत का काम भी तेजी से और जल्दी किया जा सके।

 India navy expands naval footprint in Indian Ocean region Eye on China

इस समय 12 से 15 युद्धपोत और बड़े गश्ती जहाज हिंद महासागर में तैनात हैं। जिन्हें रुक्मणि (GSAT-7) सैटलाइट से मदद मिलती है। नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक युद्धपोत और विमान तैनात करने की उनकी योजना है। यह चौबीस घंटे तैनात रहेंगे और हस स्थिति पर नजर रखेंगे। यह पूरे साल लगातार काम करेगा, साथ ही युद्धपोतों को स्टेशनों पर बदल दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुकाबिक, भारतीय नौसेना के पास फिलहाल 138 युद्धपोत और 235 एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर हैं। अब नौसेना की योजना है कि 2027 तक भारतीय नौसेना के पास 212 युद्धपोत हों और 450 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर हों। नौसेना के अधिकारी के मुकाबिक इसको लेकर चार दिन की नवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस मंगलवार को पूरी हुई है। एडमिरल सुनील लांबा की मौजूदगी में इस कॉन्फ्रेंस में इस पूरी योजना की समीक्षा भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+