मौसम विभाग का अनुमान- कम मानसून की संभावना 'बहुत कम', 97% तक होगी बारिश

Recommended Video

    Monsoon को लेकर बड़ी खबर, इस month होगी पहली बारिश । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। गर्मी के सख्त तेवर के बीच में भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर आयी है, मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहेगा जिसके चलते औसत के मुकाबले 97 फ़ीसदी बारिश होने के आसार हैं, जो किसानों के लिए खुश होने वाली खबर है।

    मौसम विभाग का अनुमान- कम मानसून की संभावना बहुत कम, 97% तक होगी बारिश

    आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में औसत से कम बारिश हुई थी जिसका असर देश के कई हिस्सों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई थी लेकिन इस बार मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं होगा।

    देश में 97 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद

    सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि आईएमडी को इस साल देश में 97 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है, हालांकि बारिश में पांच प्रतिशत तक की कमी या बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि मई के आखिरी या फिर जून के पहले हफ्ते तक केरल में मॉनसून दस्तक दे देगा। इससे पहले मौसम की सूचना देने वाली एक निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि इस बार पर्याप्त बारिश होगी और देश मे सूखे के आसार ना के बराबर है।

    देश के हर इलाके में अच्छी बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग का कहना है कि इस साल देश के हर इलाके में अच्छी बारिश का अनुमान है। मानसून की चाल पर आईएमडी 15 मई को अनुमान बताएगा आएगा, वहीं मानसून पर अगला अपडेट जून में आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+