पाक को भारत का जवाब-जारी रही फायरिंग तो ऐसे ही मिलेगा जवाब
जम्मू। मंगलवार को भारत और पाक के बीच ब्रिगेडियर लेवल की बातचीत हुई। मंगलवार सुबह 11:30 बजे शुरू हुई यह बातचीत सिर्फ आठ से 10 मिनट तक ही चली। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर सीजफायर वॉयलेशल का आरोप लगाया।

वहीं भारत ने पाक से दो टूक कह दिया है कि जब तक पाक की ओर से फायरिंग बंद नहीं होगी तब तक भारत की ओर से इसी तरह की प्रतिक्रिया दी जाएगी।
पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर सीमा पर जारी तनाव के मद्देनजर अब भारत और पाक की ओर से डीजीएमओ लेवल की बातचीत होनी है।
वहीं दूसरी ओर भारत सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो अगर कोई पाक नागरिक फायरिंग में मारा गया है तो यह काफी दुखद है लेकिन अभी तक पाक की ओर इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से सीमा पर मौजूद दिवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और इस वजह से पाक की ओर से फायरिंग जैसी घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
दरअसल पाक फायरिंग की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है और फायरिंग उनको कवर अप देने के लिए की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications