नए वेरिएंट के खतरे के बीच भारत ने 7 और देशों के यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट किया अनिवार्य
चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित सात अन्य देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है।
नई दिल्ली, 2 सितंबर। चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित सात अन्य देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट C.1.2 का पता चलने के बाद यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि यह वेरिएंट अधिक संक्रामक है और इसमें वैक्सीन को बेअसर करने की क्षमता है।

बता दें कि अब से पहले ये नियम ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व से भारत आने वाले यात्रियों पर लागू थे, लेकिन अब इनमें सात अन्य देशों- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पॉजिटिविटी रेट घटा लेकिन अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर
सर्वप्रथम दक्षिण अफ्रीका में मिला था C.1.2 वेरिएंट
यह वेरिएंट सबसे पहले मई में दक्षिण अफ्रीका में मिला था। इसके बाद यह चीन, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में मिला।
नई गाइडलाइंस के अनुसार केवल असिम्टोमेटिक यात्रियों को ही भारत से उड़ानों में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी और भारत आने वाले यात्रियों का फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। वहीं, मंत्रालय ने राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच पॉजिटिव केसों के सैंपलों का एक निश्चित प्रतिशत भेजने के लिए भी कहा है।
Recommended Video
इससे पहले मुंबई ने नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कोरोना के नए वेरिएंट के डर से 3 सितंबर से शहर के हवाई अड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दियाथा। बता दें कि C.1.2 वेरिएंट C.1 से विकसित हुआ जो वायरस का एक वंश है। यह दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की पहली लहर के दौरान काफी प्रभावी रहा था। चीन के वुहान में पाए गए मूल वायरस से इसमें 44 से 59 म्यूटेशन हैं। हालांकि अभी तक भारत में इसका कोई केस सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications