सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर टूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

लंदन: वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसी हार के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दो दिनों में खेले गए इस सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसी स्थिति थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओर में जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया था।

India lose to New Zealand, Whats said social media users on defeat

पहले दिन मंगलवार को बारिश की वजह से मैच में रुकावट पैदा हुई इसके बाद बुधवार को मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम इंडिया की शुरुआत खरार रही और पूरी टीम 221 रन पर ऑल आउट हो गई और न्यूजीलैंड ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस हार से सोशल मीडिया यूजर्स भला कहां शांत रहने वाले हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हार के लिए ओपनिंग बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया तो कई ऐसे भी थे धोनी को कोसते हुए नजर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने फनी फोटो शेयर कर टीम इंडिया के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। तो कुछ ने कहा कि टीम इंडिया ने लीग मैच में अच्छा खेला लेकिन नॉकआउट मुकाबले में प्रदर्शन खराब हो गया।

इस दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी रहे जो टीम इंडिया को वेल डन करते हुए नजर आए हैं। वहीं एक यूजर्स ने पिछली मैचों का हवाला देते हुए कहा है कि एक मैच में भारत का स्कोर 18 पर 4 विकेट थे और विपक्षी टीम न्यूजीलैंड ही थी। तब भी टीम इंडिया 252 के स्कोर पर पहुंच गई। इस मैच में रायडू ने 90 रन की पारी खेली थी, इसलिए रायडू को दोबार रेस्क्यू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+