अब आपकी दाल में लगेगा पाकिस्तानी प्याज का तड़का
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)जिस पाकिस्तान को आप थोड़े दिन पहले लगातार सीजफायर की वजह से कोस रहे थे, अब आपकी दाल में उसी पाक के प्याज का तड़का लगेगा। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं उसके साथ हो सकता है कि आपको अफगानी प्याज का स्वाद भी चखने को मिले।

कारण यह है कि इस खरीफ सीजन में प्याज की खराब पैदावार को देखते हुए सरकार इसके इंपोर्ट का फैसला ले सकती है।
शिखर स्तर पर फैसला
कृषि भवन के सूत्रों का कहना है कि इन दोनों देशों से प्याज खरीदने के संबंध में फैसला शिखर स्तर पर होगा। यानी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरी झंडी मिलना भी जरूरी है।
दाम बढ़ सकते हैं जानकारों ने बताया कि अगर प्याज का इंपोर्ट न किया गया तो इसके दाम बढ़ सकते हैं। इसके भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में नुकसान मुमकिन है।
इस कारण के चलते भी सरकार प्याज का आयात का कुल मिलाकर मन बना चुकी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से करीब 25 हजार टन प्याज आयात किया जा सकता है ताकि इसके दाम बढ़े।
जानकारों का कहना है कि अगर एक बार इस बाबत फैसला हो जाता है तो पड़ोसी मुल्कों से प्याज की तुरंत आवक चालू हो जाएगी। महत्वपूर्ण है कि इस खरीफ सीजन में महाराष्ट्र में प्याज की पैदावार खासी कम रही है।
इसके चलते सरकार प्याज का इंपोर्ट कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications