भारत ने यूक्रेन से1000 नागरिकों को रोमानिया और हंगरी के रास्ते निकाला: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग हर दिन के साथ आक्रामक होती जा रही है। इस युद्ध के चलते भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत अपने नागरिको को निकालने की कोशिश रहा है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि, रोमानिया और हंगरी के लिए बॉर्डर क्रॉसिंग कार्यरत है। पोलैंड के लिए बॉर्डर के रास्ते लाखों की संख्या में यूक्रेनी नागरिक और दूसरे देशों के लोगों द्वारा यूक्रेन छोड़ने के प्रयास के चलते वहां समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे Indians को लेकर तीसरी flight पहुंची Delhi | वनइंडिया हिंदी
    India launched multi pronged Operation to evacuate our citizens stranded in Ukraine

    रूस से लगते यूक्रेन के इलाकों में फंसे भारतीयों के बारे में बोलते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि, हमारे मास्को में दूतावास से लोगों की एक टीम को वहां भेजा है ताकि उस क्षेत्र की मैपिंग हो जाए और ट्रांसपोर्ट का, खाने का, रहने का इंतजाम किया जाए। अभी तो ये संघर्ष क्षेत्र है। जैसे ही हमें सूचना मिलेगी कि इस क्षेत्र से हम भारतीयों को निकाल सकते हैं, ऑपरेशन चलाकर उन्हें निकाला जाएगा। मेरी आज यूक्रेन और रूस दोनों के राजदूतों से बात हुई। मैंने उनका समर्थन मांगा है।

    विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे हमारे नागरिकों को निकालने के लिए 'बहुआयामी' ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। यह निकासी प्रक्रिया सरकारी खर्च पर होगी। यूक्रेन से हमारे लगभग 1000 नागरिकों को रोमानिया और हंगरी के रास्ते निकाला जा चुका है। 1000 अन्य को लैंड रूट के माध्यम से यूक्रेन से निकाला गया है।

    विदेश सचिव ने कहा कि, मैंने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को अलग-अलग बुलाया, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। मैंने उन स्थानों को साझा किया जहां भारतीय नागरिक केंद्रित हैं। दोनों राजदूतों ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया और हमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। कीव में हमारे दूतावास और हमारे मंत्रालय ने स्थिति विकसित होने से पहले कई परामर्श जारी किए थे। हमारे 4,000 नागरिक इन सलाहों के अनुसार संघर्ष से पहले चले गए थे। हमने अनुमान लगाया कि यूक्रेन में लगभग 15,000 नागरिक बचे थे।

    विदेश सचिव ने कहा कि, हंगरी और रोमानिया की सीमा को नागरिक पार कर सकते हैं, हालांकि, पोलैंड ने लाखों शरणार्थियों के आने के चलते अपने बॉर्डर को बंद कर दिया है। जो लोग हंगरी और रोमानिया की सीमाओं के पास हैं, उन्हें चरणों में उनके बॉर्डर पर निर्देशित किया जा रहा है। यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की सूची जारी की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+