पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को किया जा रहा है परेशान, भारत ने की जांच की मांग

नई दिल्ली। पाकिस्तानी एजेंसियां द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को परेशान किए जाने के मामले में भारत ने पाक के विदेश मंत्रालय को फिर एक नोट वर्बल जारी किया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां की ओर से भारतीय नौसेना सलाहकार सहित इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को परेशान करना और पूंछना जारी है। भारत ने पाकिस्तान से इस मामले की जांच करने की मांग की है।

India issued another Note Verbale to Pakistan, for harassing and tailing indian diplomats in islamabad

पाकिस्तान द्वारा भारतीय राजनयिकों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें पहले भी कई बार आती रही। लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वो इस मामले की जांच करें। इससे पहले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजाब साहिब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की अनुमति होने के बाद वहां जाने नहीं दिया गया था। इसके साथ-साथ भारतीय राजनयिकों के परिवार को भी परेशान करने की बात सामने आई थी।

बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले और फिर भारत की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से बॉर्डर पर तनाव जारी है। पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों ने अपने राजनयिकों को वापस भी बुला लिया था, लेकिन मामला ठंडा होने के बाद दोनों देशों के राजदूत फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

यह भी पढ़ें- समझौता ब्लास्ट केस: असीमानंद समेत सभी आरोपी एनआईए कोर्ट से बरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+