Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IRNSS 1 की लांचिंग के साथ ही भारत आया अमेरिका के बराबर

श्रीहरिकोटा। पिछले दिनों मिली अपनी मंगलयान की कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए इसरो ने बुधवार को देर रात एक और सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो ने बुधवार को रात 1:32 मिनट पर नेविगेशन सैटेलाइट आईआरएनएसएस 1 को पीएसएलवी 26 के जरिए लांच किया।

India ISRO successfully launches irnss 1C boarded with PSLV C 26

अमेरिका के बराबर भारत

इस सफलता से माना जा रहा है कि भारत, अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम की बराबरी पर आकर देश का खुद का नेवीगेशन सिस्टम स्थापित करने की दिशा में और एक कदम आगे बढ़ गया है।

आईआरएनएसएस 1 सी इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए जाने वाले सात उपग्रहों की शृंखला में तीसरा उपग्रह है। श्रीहरिकोटा में ठीक एक बजकर 32 मिनट पर फर्स्ट लॉन्च पैड से रॉकेट ने ऊपर की ओर उठना शुरू किया।

हासिल किया लक्ष्‍य

प्रक्षेपण के 20 मिनट बाद प्रक्षेपण यान ने सफलतापूर्वक 1425.4 किलोग्राम वजनी उपग्रह को लक्षित कक्षा में स्थापित कर दिया।

इसरो ने इस उपग्रह को 17.86 डिग्री के झुकाव के साथ पृथ्वी से सर्वाधिक समीप की दूरी 284 किलोमीटर तथा पृथ्वी से सर्वाधिक दूरी 20,650 किलोमीटर पर सब जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (सब जीटीओ) में स्थापित करने का लक्ष्य रखा था।

इस सैटेलाइट की सफलतापूर्वक लांचिंग के साथ ही भारत सात उपग्रहों को हवाई, मैरीटाइम और इस तरह के कई पहलुओं पर 1,500 किमी के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए लांच करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+