पीएम मोदी ने इजरायली पीएम नेतन्‍याहू के थैंक्‍यू का दिया जवाब, कहा-भारत दोस्‍तों की मदद के लिए हमेशा तैयार

नई दिल्‍ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने भारत को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन भेजने के लिए थैंक्‍यू कहा है। अब पीएम मोदी ने नेतन्‍याहू को जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत हमेशा अपने दोस्‍तों की मदद करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और स्पेन की तरफ से भारत और पीएम मोदी को मलेरिया की दवाई के लिए थैंक्‍यू कहा जा चुका है।

Recommended Video

    Coronavirus: PM Modi ने Isarael PM Netanyahu के थैंक्यू का दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    'साथ मिलकर लड़ना होगा महामारी से'

    'साथ मिलकर लड़ना होगा महामारी से'

    पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया और लिखा, 'हमें साथ मिलकर इस महामारी ने लड़ना है। भारत अपने दोस्‍तों की जितनी संभव हो सकेगा मदद करने के लिए तैयार है। इजरायल के लोगों के अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।' इससे पहले नेतन्‍याहू ने ट्वीट कर लिखा था, 'मेरे प्‍यारे दोस्‍त नरेंद्र मोदी, हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन इजरायल भेजने के लिए आपका धन्‍यवाद।' इजरायल में अब तक 9,968 केस सामने आए हैं और 86 लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी की वजह से अब तक दुनिया में 95,000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1,603,896 लोग इसके शिकार हैं।

    डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को कहा थैंक्‍यू

    नेतन्‍याहू ने पीएम मोदी को उस समय थैंक्‍यू कहा जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की थी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'असाधारण समय में दोस्‍तों के बीच और करीबी सहयोग की जरूरत होती है। एचसीक्‍यू पर फैसला लेने के लिए थैंक्‍यू इंडिया और भारत के लोगों । आपको कभी नहीं भूलाया जाएगा।' इसी ट्वीट में उन्‍होंने आगे लिखा, 'थैंक्‍यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके मजबूत नेतृत्‍व ने न सिर्फ भारत बल्कि इस लड़ाई में मानवता की भी मदद की है।'

    ब्राजील के राष्‍ट्रपति को भी जवाब

    पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो को भी जवा‍ब दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, 'भारत और ब्राजील की साझेदारी इस चुनौतीपूर्ण समय में पहले से कहीं ज्‍यादा मजबूत हो गई है। भारत इस महामारी के खिलाफ मानवता की लड़ाई में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।' इस वर्ष गणतंत्र दिवस में मुख्‍य अतिथि के तौर पर भारत आने बोलसोनारो ने देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी का नाम लिया है और उनका शुक्रिया अदा किया था। बोलसोनारो ने सही समय पर भारत की तरफ से मिली मदद के लिए पीएम मोदी को थैंक्‍यू कहा।

    14 दवाईयों के निर्यात को मंजूरी

    14 दवाईयों के निर्यात को मंजूरी

    सोमवार को पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा की अगुवाई में हुई एक कमेटी की मीटिंग में सोमवार को ही इस बात का फैसला ले लिया गया था कि जिन 14 दवाईयों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है, उसे हटा लिया जाएगा। कमेटी की तरफ से घरेलू मांग का अनुमान लगाने के बाद और वर्तमान में हो रही आपूर्ति के बाद फैसला लिया गया कि हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन और पैरासिटामोल की सप्‍लाई को मंजूरी दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+