महबूबा के नए बयान से पीडीपी-बीजेपी में दोस्ती की ओर इशारा
नई दिल्ली। पीडीपी की चेयरपर्सन महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तुलना में कहीं ज्यादा सहनशील है। साथ ही इस देश में पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आजादी लोगों को मिली हुई है।

महबूबा के नए बयान ने इस ओर इशारा किया है कि जल्द ही राज्य में फिर से बीजेपी और पीडीपी गठबंधन की सरकार बन सकती है।
पीएम मोदी की तारीफ
पिछले दो माह से जम्मू कश्मीर में सरकार का संकट बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।
कश्मीर के बारे में जानिए 10 खास बातें
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में महबूबा ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों को बेहतर बना सकता है।
मनमोहन की आलोचना
उन्होंने कहा कि उनके पिता को हमेशा से पीएम मोदी पर भरोसा था कि वह भारत और पाक के बीच संबंधों को बेहतर कर सकते हैं।
महबूबा के मुताबिक 10 वर्षों तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन उन्होंने एक बार भी पाक का दौरा नहीं किया जबकि पाक उनकी जन्मस्थली रहा है।
क्यों पीएम मोदी को अब करनी होगी कश्मीर की चिंता
कुछ भी बोलने और लिखने की आजादी
इस इंटरव्यू में महबूबा ने कई अहम बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जुल्फीकार अली भुट्टो की फांसी के समय किसी ने एक शब्द नहीं कहा था।
भारत में लोगों को अभिवयक्ति की इतनी आजादी है कि यहां पर कोई भी कुछ भी कहने के लिए आजाद है। भारत एक ऐसा सहनशील देश है जहां पर लोग जो चाहे बोल सकते और जो चाहे लिख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कश्मीर में उस समय भारतीय लोकतंत्र की बात की जब लोग जनमत की बात करते थे और भारत के साथ खड़ा होना एक पाप की तरह समझा जाता था।












Click it and Unblock the Notifications