रक्षा निर्यात में भारत का बड़ा कदम, फिलिपींस से जल्द मिलने वाला है ब्रह्मोस मिसाइल का ऑर्डर
नई दिल्ली, दिसंबर 29: भारत को जल्द ही रक्षा निर्यात में मजबूती मिलने वाली है, जिसके चलते मोदी सरकार को रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने की पहल में बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है। भारत को जल्द ही ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए फिलीपींस से निर्यात ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और फिलीपींस ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की डील पर एक एडवांस स्टेज पर हैं और निर्यात आदेश जल्द ही दिए जाने की संभावना है।

एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि डीआरडीओ और ब्रह्मोस एयरोस्पेस मिलकर पिछले कुछ महीनों से मित्र देशों को इस मिसाइल के निर्यात पर जोर दे रहे हैं। डीआरडीओ ने हाल ही में अर्मेनियाई सरकार से 'मेड-इन-इंडिया' वेपन लोकेटिंग रडार के ऑर्डर प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।
वहीं अब भारत को मित्र देशों से मिसाइल सिस्टम के लिए ज्यादा ऑर्डर मिलने की संभावना है, क्योंकि यह कुछ दूसरे देशों के साथ भी समझौते की बातचीत एडवांस स्टेज पर चल रही है। दरअसल, अतिरिक्त रेंज और अन्य आधुनिक तकनीकों को इसमें शामिल किए जाने के बाद मिसाइल की क्षमता ज्यादा बढ़ गई है।
हर तरह से सक्षम ब्रह्मोस
याद रहे कि इस साल मार्च में भारत और फिलिपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल और अन्य रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए डील पर साइन किए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हाल ही में ब्रह्मोस मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया था। आपको बता दें कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को हवा, जमीन, समुद्र और पानी के भीतर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दुश्मन के टारगेट को पूरी तरह से ध्वस्त करने की सक्षम है। हाल ही में वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल दिनकर राणे को ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications