2024 में इस मामले में चीन से आगे निकल जाएगा भारत
संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'विश्व जनसंख्या की संभावनाएं: 2017 संशोधन' नाम से रिपोर्ट जारी किया गया, इसमें जनसंख्या की वृद्धि समेत कई खास तथ्य पेश किए गए हैं।
नई दिल्ली। भारत की आबादी को लेकर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। इसमें बताया गया है कि 2024 के बाद भारत की आबादी चीन से भी ज्यादा हो जाएगी। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक सात साल में भारतीय आबादी 1.44 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी, इसके साथ ही भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी।

2024 में भारत की आबादी हो जाएगी चीन से ज्यादा: UN
संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'विश्व जनसंख्या की संभावनाएं: 2017 संशोधन' नाम से रिपोर्ट जारी किया गया, इसमें जनसंख्या की वृद्धि समेत कई खास तथ्य पेश किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि भारतीयों की प्रजनन दर पिछले 50 साल में कम होकर 2.3 हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से दावा किया गया है कि अगले सात साल भारत की आबादी चीन की आबादी से ज्यादा हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में दोनों देशों की आबादी करीब-करीब 1.44 अरब हो जाएगी। वर्तमान में भारत की आबादी 1.34 अरब है जबकि चीन की आबादी 1.41 अरब है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की आबादी 2030 तक 1.5 अरब तक बढ़ने और 2050 में 1.66 अरब तक बढ़ने की संभावना है। वहीं चीन की आबादी पर गौर करें तो 2030 तक इसके स्थिर रहने का अनुमान है। साथ ही इसके बाद इसमें धीमी गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की आबादी 2050 में स्थिर हो सकती है और इसके बाद इसमें गिरावट की संभावना है।
रिपोर्ट में भारतीयों की प्रजनन दर को लेकर जो दावे किए गए हैं उसके मुताबिक साल 1975 से 1980 के बीच बच्चों के पैदा होने की दर में 4.97 की गिरावट देखी गई है। वहीं वर्तमान अवधि यानी साल 2015 से 2020 के बीच ये 2.3 है। 2025 से 2030 के बीच इसके 2.1 और 2045 से 2050 के बीच इसके 1.86 और 2095 से 2100 के बीच इसके 1.78 रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications