भारत में सबसे कम है Covid-19 केस का अनुपात, प्रति लाख की जनसंख्या पर हैं सिर्फ 7.1 मामले

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में प्रति लाख की आबादी पर लगभग 7.1 मामले हैं जबकि पूरी दुनिया में यह औसत लगभग 60 है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह रहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कुल 2,715 रोगियों के ठीक हुए है और वर्तमान में भारत का रिकवरी दर 38.29 फीसदी है।

health

आंकड़ों के अनुसार स्पेन में प्रति लाख की जनसंख्या पर 494 मामले दर्ज हुए हैं, जो कि सबसे अधिक है, इसके बाद अमेरिका है, जहां प्रति लाख की जनसंख्या पर 431 मामले हैं। इसके बाद इटली हैं, जहां प्रति लाख की जनसंख्या पर 372 और ब्रिटेन में प्रति लाख की जनसंख्या पर 361 मामले हैं।

health

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मापदंडों के संयोजन पर एक बहु-तथ्यात्मक विश्लेषण किया गया है, जो प्रति लाख जनसंख्या पर कुल सक्रिय मामले, प्रति लाख जनसंख्या में सक्रिय मामले, दोगुनी दर (7 दिनों की अवधि की गणना), मृत्यु दर, परीक्षण अनुपात और परीक्षण की पुष्टि की दर पर आधारित हैं।

health

मंत्रालय द्वारा बताया कि वर्तमान में भारत में सक्रिय मामलों के तहत 56,316 मामले हैं। अब तक कुल 36,824 लोगों को Covid-19 से ठीक किया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,715 रोगियों के ठीक होने की सूचना है। हमारे पास वर्तमान में 38.29 फीसदी की रिकवरी दर है।

health

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्यों से कहा गया है कि वे सावधानीपूर्वक कन्टेनमेंट और बफर जोन का परिसीमन करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कन्टेनमेंट क्षेत्रों में कन्टेनमेंट योजनाओं का कड़ाई से कार्यान्वयन हो। आगे कहा कि प्रत्येक कन्टेनमेंट क्षेत्र के आसपास एक बफर जोन को परिसीमित करना जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संक्रमण आस-पास के क्षेत्रों में नहीं फैल सके।

health

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में विशेष टीमों द्वारा मामलों की सक्रिय खोज के लिए घर-घर की निगरानी, दिशानिर्देशों के अनुसार सभी मामलों का परीक्षण, कांटैक्ट ट्रेसिंग, सभी पुष्ट मामलों के क्लिीनिकल ​​प्रबंधन प्राथमिक कार्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+