दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में कोरोना से रिकवर हुए लोग :स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

india has largest number of COVID19 recovered cases in the world भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा COVID19 बरामद मामले हैं

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार को भारत के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दुनिया भर में हमारे पास बड़ी संख्या में कोरोना से रिकवर होने वाले सर्वाधिक मामले हैं। ।

health
राजेश भूषण ने कहा कि दुनिया में रिकवर करने के मामले में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हो रही है इसके साथ ही हम किसी भी देश में आयोजित कोरोना परीक्षणों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: कोरोना वायरस पर राहत की खबर, Recovery Rate में सबसे आगे | वनइंडिया हिंदी
      index11

      वहीं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि देश में सर्वाधिक कोरोना प्रभावित रछह राज्य - महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल है। जहां देश के कुल सक्रिय मामलों का 64% हिस्‍सा है। यानी कि देश भर में कुल सक्रमितों की संख्‍या में 64 प्रतिशत इन छह राज्यों के कोरोना पॉजिटिव केस हैं।

      बता दें कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन मामलों में अब गिरावट आनी शुरू हो गई है। मंगवलार को देश के विभिन्‍न राज्यों में कोरोना के कुल 46791 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश के पांच राज्यों में भी संक्रमण के मामले घटने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, लेकिन पिछले एक महीने में इन राज्यों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं।

      स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन पांचों राज्यों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के आंकड़ों से संक्रमण में गिरावट के अलग-अलग चरणों का पता चला है।आपको बता दें पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस लगातार 8 लाख से नीचे आ रहे हैं। जो इस बात का स्‍पष्‍ठ संकेत है कि कोविड 19 के नए मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। विगत सोमवार यानी 19 अक्‍टूबर को भारत देश में कोरोना के 46791 नए केस दर्ज हुए जो पिछले 6 दिनों में सबसे कम संख्‍या थी। इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 579 थी, जो इस महीने में सबसे कम थी। कुल मिलाकर धीमी गति से ही लेकिन कोरोना के खिलाफ भारत जंग जीत रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+