Illegal Immigration India: घुसपैठ पर फाइनल प्रहार की तैयारी! अमित शाह ने बनाई कमेटी, क्या है सरकार का प्लान?

Illegal Immigration India: देश में नक्सलवाद पर बड़ी कार्रवाई के बाद अब केंद्र सरकार का अगला बड़ा फोकस अवैध घुसपैठ और बॉर्डर सिक्योरिटी बन गया है. गृह मंत्री Amit Shah ने ऐलान किया है कि सरकार 'Unnatural Demographic Change' यानी असामान्य जनसंख्या बदलाव की जांच के लिए हाई-लेवल कमिटी बना रही है.

सरकार का कहना है कि अवैध प्रवासन सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी, रोजगार, सोशल बैलेंस और ट्राइबल इलाकों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. ऐसे में अब केंद्र घुसपैठ रोकने और डेमोग्राफिक पैटर्न समझने के लिए बड़े स्तर पर एक्शन प्लान तैयार कर रहा है.

Illegal Immigration India

क्या है Unnatural Demographic Change का मुद्दा?

सरकार का कहना है कि कुछ सीमावर्ती इलाकों में जनसंख्या का बैलेंस तेजी से बदल रहा है. इसे सिर्फ सामान्य Population Growth नहीं माना जा रहा, बल्कि अवैध घुसपैठ और दूसरे कारणों से जुड़ा बदलाव बताया जा रहा है. केंद्र का मानना है कि अगर किसी इलाके की डेमोग्राफी अचानक बदलती है तो उसका असर राजनीति, कानून-व्यवस्था, जमीन, रोजगार और सोशल स्ट्रक्चर पर पड़ सकता है. खासकर बॉर्डर वाले राज्यों और ट्राइबल एरिया को लेकर सरकार ज्यादा सतर्क दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें: India Bangladesh: भारत-बांग्लादेश सीमा पर असम से बंगाल तक तनाव, 8 बार चली गोलियां, क्यों हो रही झड़पें

अमित शाह की नई कमिटी में कौन-कौन शामिल?

इस हाई-लेवल कमिटी की अध्यक्षता रिटायर्ड जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर करेंगे. इसके अलावा पूर्व IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और इकोनॉमिस्ट डॉ. शमिका रवि को सदस्य बनाया गया है. सरकार चाहती है कि प्रशासन, सुरक्षा और इकोनॉमी तीनों एंगल से मामले का अध्ययन हो. कमिटी पूरे देश में धार्मिक और सामाजिक समुदायों के Population Pattern का Analysis करेगी और बताएगी कि कहां और क्यों असामान्य बदलाव हो रहे हैं.

पीएम मोदी ने क्यों शुरू किया Demographic Mission?

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 15 अगस्त 2025 के भाषण में पहली बार Demographic Mission की बात की थी. उन्होंने कहा था कि अवैध घुसपैठ देश के युवाओं के रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन पर असर डाल रही है. सरकार का मानना है कि अगर समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में कई राज्यों में बड़ा सामाजिक और राजनीतिक दबाव बन सकता है. इसी वजह से अब इसे नेशनल सिक्योरिटी से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मसूरी की जगह लाहौर में ट्रेनिंग लेंगे Bangladesh के अधिकारी, LBSNAA से क्यों बनाई दूरी? भारत को कितना खतरा?

बंगाल और असम क्यों बने सबसे बड़े फोकस?

पश्चिम बंगाल और असम लंबे समय से अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर चर्चा में रहे हैं. हाल में बंगाल के बॉर्डर इलाके में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों के लौटने की खबरें सामने आईं. वहीं असम में भी सरकार लगातार NRC, डिटेंशन सेंटर और बॉर्डर सर्विलांस को लेकर सख्त रुख दिखाती रही है. बीजेपी शासित राज्यों का कहना है कि घुसपैठ का असर स्थानीय लोगों की जमीन, नौकरी और संसाधनों पर पड़ रहा है. इसलिए अब राज्य और केंद्र मिलकर बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में हैं.

घुसपैठ रोकने के लिए क्या हो सकता है सरकार का प्लान?

सरकार आने वाले समय में बॉर्डर मैनेजमेंट को और मजबूत कर सकती है. इसमें Smart Fencing, Surveillance Drone, AI आधारित Monitoring System और Digital Population Tracking जैसे कदम शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा संदिग्ध दस्तावेजों की जांच, फर्जी पहचान पर कार्रवाई और Holdिंग सेंटर बनाने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है. केंद्र की कोशिश है कि Illegal Entry को शुरुआत में ही रोका जाए और जो लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं, उनकी पहचान जल्दी हो सके.

विपक्ष और मानवाधिकार समूह क्या सवाल उठा रहे हैं?

विपक्षी दलों और कुछ Human Rights Groups का कहना है कि Demographic Change जैसे मुद्दों को राजनीतिक नजरिये से नहीं देखना चाहिए. उनका तर्क है कि किसी भी कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया और मानवाधिकारों का ध्यान रखना जरूरी होगा. कुछ संगठनों ने यह भी कहा कि असली नागरिकों को परेशान नहीं होना चाहिए और पहचान की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि उसका मकसद किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बॉर्डर कंट्रोल को मजबूत करना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+