ओमिक्रॉन की दहशत के बीच भारत ने सिंगापुर को 'जोखिम वाले' देशों की लिस्ट से हटाया

नई दिल्ली, 09 दिसंबर: कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की दस्तक के बीच भारत ने सिंगापुर को 'जोखिम वाले' देशों की लिस्ट से निकाल दिया है। भारत सरकार की ओर से सिंगापुर को 'एट रिस्क' देशों की सूची से बाहर कर दिया गया है, जहां से यात्रियों को आगमन के बाद टेस्टिंग सहित भारत आने पर अतिरिक्त उपायों का पालन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और चीन सहित 12 देश अभी भी इस लिस्ट में हैं।

Singapore

जोखिम वाले देशों की वर्तमान सूची में 12 देशों का नाम शामिल हैं, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग और इजराइल सहित यूरोप के देश हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने सिंगापुर को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है।

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूचीबद्ध 'जोखिम वाले' देशों से भारतीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों को एयरोर्ट परिसर में अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। वहीं बारह देशों के किसी भी यात्री को आगमन के बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना हवाई अड्डे से बाहर निकलने या कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इधर तेजी से संक्रमित करने वाले ओमिक्रॉन के मामलों देश में बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना ​​​​-19 के नए स्वरूप का पहला मामला 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला था, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को ने इसकी जानकारी सार्वजनिक किया। ओमिक्रॉन के मामलों के मिलने के बाद लगभग सभी देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों पर यात्रा का प्रतिबंध लगा दिए हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा था कि 23 देशों में नए ओमाइक्रोन कोरोना वायरस संस्करण की पुष्टि की गई है और उनकी संख्या बढ़ने की आशंका है।

Recommended Video

    International Civil Aviation Day 2021: क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानें इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+