India Advisory for Iran: 'ईरान छोड़ें भारतीय'- दूतावास ने दिया आदेश, इस खतरनाक रास्ते से लौटेंगे भारत
India Advisory for Iran 2026: ईरान में जारी भीषण हिंसा और अस्थिरता के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चेतावनी जारी की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरान की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को 'जल्द से जल्द' देश छोड़ने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने रियाल की गिरती कीमतों से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब पूरे 31 प्रांतों में फैल चुके हैं और राजनीतिक क्रांति का रूप ले चुके हैं। सरकार ने भारतीयों से अपील की है कि वे किसी भी उपलब्ध साधन का उपयोग कर सुरक्षित स्वदेश वापस लौट आएं।

How to return from Iran to India: उपलब्ध साधनों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील
भारत सरकार ने अपनी नई एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि सुरक्षा स्थिति अब नियंत्रण से बाहर हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कमर्शियल उड़ानों (Commercial Flights) या उपलब्ध किसी भी परिवहन साधन का उपयोग कर तुरंत ईरान से बाहर निकलें। यदि आप तेहरान या अन्य प्रमुख शहरों में हैं, तो उड़ानों की उपलब्धता की तुरंत जांच करें और देरी न करें, क्योंकि आने वाले समय में हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद होने की भी संभावना जताई जा रही है।
ईरान से लौटने के कौन-कौन से रास्ते?
ईरान में जारी गंभीर अशांति और हिंसा को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। यद्यपि वर्तमान में कमर्शियल उड़ानें संचालित हो रही हैं और लोगों को अपने साधनों से निकलने की सलाह दी गई है, लेकिन सरकार ने भविष्य की बिगड़ती स्थितियों के लिए एक 'बैकअप रेस्क्यू प्लान' भी तैयार कर रखा है। विशेषकर ईरान में पढ़ रहे बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्रों और वहां रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षित वापसी के रास्तों पर मंथन शुरू हो चुका है।
ये भी पढ़ें: Iran Vs America: सऊदी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, मुंह ताकते रहे US President, ईरान स्ट्राइक से पहले मिला डोज
पहला विकल्प: कमर्शियल उड़ानें और तत्काल वापसी
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ईरान से बाहर निकलने के रास्तों में कोई बड़ी बाधा नहीं है। जो भारतीय नागरिक वहां मौजूद हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे स्थिति और खराब होने का इंतजार न करें। तेहरान और अन्य बड़े शहरों से जो भी कमर्शियल उड़ानें (व्यावसायिक विमान) उपलब्ध हैं, उनका टिकट बुक कर तुरंत स्वदेश लौटें। सरकार का मानना है कि 'स्व-निकासी' (Self-evacuation) अभी सबसे सुरक्षित और आसान विकल्प है।
ये भी पढ़ें: Iran Protest: ईरान के समर्थन में भारत में प्रदर्शन, इस राज्य में खामेनेई के पक्ष में सड़क पर उतरे लोग
दूसरा विकल्प: बिगड़ते हालात में 'आर्मेनिया रूट' का इस्तेमाल
लेकिन यदि ईरान का हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद होता है, तो पिछली बार की तरह छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए आर्मेनिया रूट का उपयोग किया जा सकता है। इस योजना के तहत भारतीयों को सड़क या विशेष विमानों से पहले आर्मेनिया की राजधानी येरेवन लाया जाएगा। इसके बाद, उन्हें ट्रांजिट हब दोहा (कतर) ले जाया जाएगा, जहां से दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए उन्हें नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। सरकार का यह रणनीतिक रूट किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित और सफल 'वतन वापसी' सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications