गुजरात में खुला देश का पहला गे मैरिज ब्यूरो, शादी फिक्स होने पर देने होंगे 3 लाख रुपए
अहमदाबाद। समलैंगिक संबंध को अपराध की श्रेणी से हटा देना चाहिए। समलैंगिक संबंध एक व्यक्ति की निजी आजादी है। ऐसी चर्चाओं के बीच अब एक एनआरआई ने गुजरात में देश का पहला गे मैरिज ब्यूरो खोला है। इस मैरिज ब्यूरो का मुख्य मकसद भारत और विदेशों में होमोसेक्शुअल्स (गे एंड लेस्बियन) को सही लाइफ पार्टनर खोलने में मदद करना है। इतना ही नहीं ये मैरिज ब्यूरो होमोसेक्शुअल्स को सरोगेसी (किराए की कोख) के लिए भी सही मदद करेंगे।
इस एनआरआई का नाम बेनहर सैमसन है। सैमसन वर्ष 2013 से ही गे कम्युनिटी के लोगों के लिए सरोगेसी के लिए मदद कर रहे हैं। मैरिज ब्यूरो खोलने से पहले सैमसन ने गुजरात के राजपीपला के गे प्रिंस मानवेंद्र सिंह गोहिल से मुलाकात भी की। सैमसन का कहना है कि पार्टनर मिल जाने पर उस शख्स को 5 हजार डॉलर (करीब 3.3 लाख रुपए) फीस देनी होगी। PICS: जानिए उस झंडे के बारे में जो अकसर समलैंगिकों के हाथ में दिखता है
इस मैरिज ब्यूरो को खोलने के पीछे के कारणों के बारे में बताते हुए सैमसन का कहना है कि कई लोग अरेंज्ड मैरिज करने के लिए भारत से पार्टनर खोजते हैं। इसकी वजह भारत में अरेंज्ड मैरिज को तरजीह दिया जाना है।' यही नहीं, भारत में लोग अपने कमिटमेंट के लिए जाने जाते हैं। अपने पार्टनर को लेकर यहां के लोगों की ईमानदारी और कड़ी मेहनत करने वाला नेचर जगजाहिर है।' सैमसन का कहना है कि हमारे ब्यूरो को काम करते हुए अभी 3 महीने ही हुए हैं। अभी तक 250 इन्क्वायरी आई हैं और 24 लोगों ने नाम एनरोल कराया है। हम इन लोगों के लिए सही मैच ढूंढ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications