CDS के साथ देश ने इन्‍हें भी खोया: रावत के करीबी ब्रिगेडियर लिद्दर, सियाचिन में सेवा देने वाले ले. कर्नल

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के जंगलों में हुए भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। उन लोगों में ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर भी थे, जो कि हरियाणा के पंचकुला से ताल्‍लुक रखने वाले दूसरे अहम पद के सैन्य-अधिकारी थे। ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर पिछले एक साल से अधिक समय से जनरल बिपिन रावत के स्टाफ में थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर राइफल्स की दूसरी बटालियन की कमान संभाली थी।

रावत के करीबी ब्रिगेडियर लिद्दर भी नहीं रहे, उनकी पदोन्नति होनी थी

रावत के करीबी ब्रिगेडियर लिद्दर भी नहीं रहे, उनकी पदोन्नति होनी थी

ब्रिगेडियर लिद्दर को मेजर जनरल के पद के लिए अनुमोदित किया गया था और आने वाले समय में वे यह पद ग्रहण करने वाले थे। उन्‍हें जनरल रावत के कर्मचारियों में बहुत करीबी माना जाता था। वह एक डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवा दे रहे थे। एक सीनियर जर्नलिस्‍ट मुकेश कौशिक बताते हैं कि, कुछ ही दिनों पहले जनरल रावत और ब्रिगेडियर लिद्दर से भेंट हुई थी। ब्रिगेडियर लिद्दर एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के बेटे थे, जिन्‍होंने भारत-तिब्बत के साथ हिमाचल सीमा पर एक ब्रिगेड की कमान संभाली थी। बाद में वह राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बने।

ब्रिगेडियर लिद्दर सैन्य-मामलों पर लिखते भी थे

ब्रिगेडियर लिद्दर सैन्य-मामलों पर लिखते भी थे

लिद्दर अक्सर सैन्य-मामलों पर लिखते थे। इस सितंबर में, उन्होंने सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज के लिए 'चीन की काउंटर स्पेस कैपेसिटीज' शीर्षक से एक लेख लिखा था। उनके दोस्‍त प्‍यार से उन्‍हें टोनी कहकर बुलाते थे। उनकी शादी एक शिक्षिका से हुई थी, जिनका नाम गीतिका है। 28 नवंबर को, दंपति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी, जो कि 12वीं कक्षा की छात्रा थी, के एक पुस्तक के विमोचन का जश्न मनाया। पुस्तक 'इन सर्च ऑफ ए टाइटल' का विमोचन जनरल बिपिन रावत की पत्‍नी मधुलिका रावत और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी द्वारा किया गया।

Recommended Video

    Helicopter crash: यूपी के 'लाल' Captain Varun Singh की सलामती के लिए दुआओं का दौर | वनइंडिया हिंदी
    लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और 5 पीएसओ की मौत

    लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और 5 पीएसओ की मौत

    जनरल बिपिन रावत के स्टाफ में एक अन्य अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह भी थे, 11 गोरखा राइफल्स के थे, जो रावत से जुड़ी रेजिमेंट से ताल्‍लुक रखते थे। उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर पर तैनाती और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में कार्यकाल सहित अपनी बटालियन के साथ विभिन्न अभियानों में काम किया था। वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार बाद में नई दिल्ली जा बसा। उपरोक्‍त दो अधिकारियों के अलावा बुधवार के हादसे में स्पेशल फोर्स के 5 पीएसओ और जनरल रावत के स्टाफ से 11 गोरखा राइफल्स के एक हवलदार की भी मौत हो गई।

    पंजाब के नायक गुरसेवक सिंह भी नहीं रहे

    पंजाब के नायक गुरसेवक सिंह भी नहीं रहे

    पिछले तीन साल से जनरल रावत के साथ सेवा दे रहे 35 वर्षीय नायक गुरसेवक सिंह की भी हादसे में मौत हो गई। वह पंजाब के तरनतारन जिले के डोडे गांव के रहने वाले थे। गुरसेवक के भाई, गुरबख्श सिंह ने बताया, "हमने इस बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कल रात हमसे बात की और अब वह नहीं रहे। हम खबर से स्‍तब्‍ध हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+