भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर चौंकाया, GDP दर 8.4 प्रतिशत, पीएम मोदी बोले- 140 करोड़ नागरिकों की ताकत
Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था में जीडीपी का बेहद अहम रोल है। तीसरी तिमाही में एक बार फिर इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी डेटा के मुताबिक एक साल पहले यानी वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में जीडीपी दर 4.3 प्रतिशत थी। जबकि मौजूदा वर्ष 2023-24 में यह दर 8.4 प्रतिशत दर्ज की गई है। जीडीपी में ये वृद्धि दर यह सरकार के अनुमान से काफी अधिक है।
मौजूदा वित्तीय वर्ष यानी 2023-24 में जनवरी में जारी पहले अग्रिम अनुमान में जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। एनएसओ ने 2022-23 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित कर सात प्रतिशत कर दिया है। पूर्व में इसके 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया था।

वहींएनएसओ ने राष्ट्रीय खातों के अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में देश की वृद्धि दर 2023-24 में 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
मजबूत जीडीपी 140 करोड़ भारतीयों की ताकत:पीएम मोदी
जीडीपी में वृद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4% की मजबूत जीडीपी वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत और इसकी क्षमता को दर्शाती है। हमारे प्रयास तेजी से आर्थिक विकास लाने के लिए जारी रहेंगे, जिससे 140 करोड़ भारतीयों को बेहतर जीवन जीने और एक विकसित भारत बनाने में मदद मिलेगी।"












Click it and Unblock the Notifications