भारत ने अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन गावी को दिए 15 मिलियन डॉलर
नई दिल्ली। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन (गावी) को 15 मिलियन डॉलर की मदद का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक वैक्सीन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए डेढ़ करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का ऐलान किया। ऑनलाइन हुई इस समिट में 50 से अधिक देशों के बिजनेस लीडर्स, ब्रिटेन की एजेंसियां, सिविल सोसाइटी, सरकार के मंत्रियों ने भाग लिया। ऑनलाइन हुए इस समिट में करीब 50 देशों के बिजनेस लीडर, एजेंसियां, सिविल सोसाइटी और मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के बीच हुए इस समिट की मेजबानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की। समिट का मकसद अंतरराष्ट्रीय टीका गठबंधन (गावी) के लिए 7.4 अरब डॉलर एकत्रित करना है। नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में ऐलान किया कि वो अगले पांच साल में 15 मिलियन डॉलर की मदद करेगा।
पीएम मोदी ने इस समिट में कहा, गावी को हमारा समर्थन केवल वित्तीय नहीं है, हमारा उद्देश्य मानवता की सेवा है। आज के चुनौतीपूर्ण समय में भारत दुनिया के साथ एकजुटता से खड़ा है। मोदी ने कहा, भारत की सभ्यता दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना सिखाती है। इस महामारी के दौरान भारत ने इसी सीख का अनुसरण करते हुए अपनी जरूरतों को पूरा करते हुए 120 देशों को जरूरी दवा उपलब्ध कराई है।
मोदी ने कहा, हाल के इतिहास में पहली बार दुनिया भर में मानव जाति एक स्पष्ट साझा दुश्मन का सामना कर रहा है। ऐसे में गावी ना केवल वैश्विक गठबंधन है, बल्कि वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है और इस बात की याद दिलाता है कि दूसरों की मदद करते हुए भी हम अपनी मदद कर सकते हैं। भारत में एक बड़ी आबादी और सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं हैं और भारत टीकाकरण के महत्व को समझता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी पूरी वैक्सीन आपूर्ति लाइन को डिजिटल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications