गांधी जयंती के मौके पर देश ने टीकाकरण अभियान में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली, अक्टूबर 02। गांधी जयंती के मौके पर देश ने कोरोना टीकाकरण अभियान में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि भारत ने 90 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 69 लाख 33 हजार 838 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Vaccination का आंकडा 90 करोड़ के पार | Covid19 | वनइंडिया हिंदी
    corona vaccination

    औसतन 60 लाख वैक्सीन की डोज लग रही हैं रोजना

    आपको बता दें कि शनिवार सुबह 7 बजे तक देश में टीकाकरण का आंकड़ा 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 तक पहुंच गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब पिछले कई दिनों से औसतन 60 लाख वैक्सीन की डोज रोजाना लगाई जा रही हैं।

    16 जनवरी से देश में शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

    आपको बता दें कि कोरोना महामारी के खिलाफ भारत ने इसी साल जनवरी में एक उपलब्धि हासिल की थी, जब 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले टीकाकरण की जिम्मेदारी राज्य सरकारों के हाथ में दी गई थी, लेकिन वैक्सीन की कमी और लोगों की टीकाकरण में कम दिलचस्पी के कारण 21 जून से वैक्सीनेशन का पूरा काम केंद्र ने अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद जुलाई तक तो टीकाकरण सामान्य ही होता रहा, लेकिन अगस्त से वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी और 27 अगस्त को देश में पहली बार वैक्सीन की 1 करोड़ डोज लगाने की उपलब्धि भारत ने हासिल की। इसके बात तो अगले कई दिनों तक भारत में एक दिन के अंदर वैक्सीन की 1 करोड़ डोज लगाई गई थी।

    देश में कोरोना की स्थिति

    बात करें देश में कोरोना की स्थिति की तो कई राज्यों में इस वक्त कोरोना काबू में है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है। वहीं डेली मिलने वाले केसों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 24354 नए केस मिले हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 197 दिनों के बाद सबसे कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+