भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4 लाख के पार पहुंची

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमण की दर कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 4 लाख को पार कर गई। शनिवार को सर्वाधिक 14000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए जोकि अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। भारत में पहली बार शनिवार को सर्वाधिक 14516 कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 4 लाख के पार, 15413 नए केस | वनइंडिया हिंदी
      corona

      महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
      भारत में लगातार तीसर दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में सर्वाधिक लोग चपेट में आए हैं। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि इसमे से 51.13 फीसदी लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोरोना के मामलों में शनिवार को 3874 मरीजों की बढ़ोतरी हुई, जोकि अबतक की सर्वाधिक बढ़ोतरी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 128205 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अबतक कोरोना से 5984 लोगों की मौत हो चुकी है।

      दिल्ली में भी सर्वाधिक बढ़ोतरी
      वहीं दिल्ली की बात करें तो शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के अब की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 3630 नए मरीज सामने आए हैं, इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56000 को पार कर गई। वहीं दिल्ली में अबतक कोरोना से 2112 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 3000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 3137 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।

      गुजरात में भी बढ़े मामले
      वहीं तेलंगाना में कोरोना के 546 नए मामले शनिवार को सामने आए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 592 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात में शनिवार को 539 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26737 पहुंच गई है। जबकि कोरोना से गुजरात में अबतक 1639 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 381 नए मामले शनिवार को सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14537 पहुंच गई है।

      4.5 लाख लोगों की मौत
      दुनियाभर के देशों की बात करें तो अमेरिका सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित देश है, इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर रूस आता है। भारत इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या के आधार पर इस लिस्ट में भारत 8वें पायदान पर है। दुनियाभर में अबतक कोरोना वायरस से कुल 86 लाख लोगो संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 4.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 22 लाख लोगो कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 1.1 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+