भारत में कोरोना का कहर: 24 घंटों में 585 लोगों की जान गई, 13 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल करने के बावजूद भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले पूरी तरह काबू में नहीं आए। यहां रोज अब भी 10 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रोज अकेले केरल में कोरोना से 90 मौतें हुईं। वहीं, एक दिन में 7,163 नए मामले सामने आए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस संक्रमण के 13,451 नए मामले, COVID-19 News | वनइंडिया हिंदी
    news

    पूरे देश की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में भारत में 13,451 नए केस दर्ज किए गए। 585 मौतें दर्ज हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 13,451 नए मरीज मिले हैं और ठीक होने वालों की संख्या 14,021 रही है। अब तक देश में कोरोना के कुल 3,42,15,653 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से सक्रिय मामले 1,62,661 हैं। वहीं, कुल रिकवरी 3,35,97,339 हुई हैं। इसके अलावा कुल मौतें 4,55,653 हुईं। साथ ही कुल वैक्सीनेशन 1,03,53,25,577 तक पहुंच गया है।

    news

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरहाल सक्रिय मामले 242 दिनों में सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल यह भी कहा कि, शाम 7 बजे तक लोगों को 51 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई गईं। जिससे भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 103 करोड़ से अधिक हो गया।

    राज्य/ नए मरीज/ कुल केस/ मौतें/ वैक्सीनेशन
    महाराष्ट्र ↑1,201 66,05,051 22,981 9.6Cr
    केरल ↑7,163 49,29,158 74,529 3.8Cr
    कर्नाटक ↑277 29,86,553 8,510 6.4Cr
    तमिल नाडु ↑1,090 26,97,418 12,540 5.7Cr
    आंध्र प्रदेश ↑415 20,64,287 4,655 5.1Cr
    यूपी ↑4 17,10,101 22,899 12.7Cr
    पं. बंगाल ↑806 15,88,066 19,081 7.3Cr
    दिल्ली ↑41 14,39,671 25,091 2Cr

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+