Coronavirus In India: भारत में दर्ज किए गए 1216 नए केस, बीते 24 घंटों में 18 मौतें
Coronavirus In India: भारत में दर्ज किए गए 1,216 नए केस, बीते 24 घंटों में 18 मौतें
Coronavirus In India: फेस्टिवल सीजन के बाद भारत में कोरोना वायरस के केसों में गिरावट हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार (04 नवंबर) को अपडेट किए गए आंकड़ों मुताबिक भारत में कोरोना वायरस केस के एक दिन में 1,216 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान बीते 24 घंटों में 18 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। एक दिन में एक्टिव केसों की संख्या में 393 मामलों की कमी दर्ज की गई है। देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या बढ़कर 4,46,58,365 हो गई है। जबकि कोरोना एक्टिव केस घटकर 15,705 हो गए हैं।

देश में 18 मौतों के साथ केरल में अकेले 15 मौतें हुई हैं। देश में मौतों की कुल संख्या 5,30,479 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। जबकि कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है।
देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,12,181 हो गई। वहीं कोरोना डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 219.69 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
भारत में कोरोना वायरस 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 दिसंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर गया था। 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था। देश ने 4 मई 2021 को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया। इसने इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया था।












Click it and Unblock the Notifications