India Covid-19 cases: देश में एक दिन में 3 हजार से ज्यादा कोरोना केस, अचानक बढ़े 40 फीसदी मामले
coronavirus Case: भारत में फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।

India Covid-19 cases: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। भारत में गुरुवार 30 मार्च को एक दिन में 3,016 नए मामले सामने आए हैं। ये कोरोना केस पिछले 6 महीने में आए मामलों में सबसे अधिक हैं। देश में कोराना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 13,509 हो गए हैं।
देश में अचानक 40 फीसदी मामले कोविड-19 के बढ़ गए हैं। पिछले साल 2 अक्टूबर को कुल 3375 मामले दर्ज किए गए थे।
गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो और हिमाचल प्रदेश में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक कोविड-19 से 5,30,862 लोगों की मौत हुई है।
इधर दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे।
दिल्ली में बुधवार को 300 से ज्यादा कोरोना केस सामने आए थे। वहीं मंगलवार को 214, सोमवार को 115, रविवार को 153, शनिवार को 139 नए कोरोना केस सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications