India-China: लेह के चुशुल में चीनी जनरल से एक और मीटिंग कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह
लेह। भारत और चीन के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं और इस टकराव को खत्म करने के लिए आज फिर भारत और चीन के बीच कोर कमांडर वार्ता जारी है। भारत और चीन के बीच तनाव को खत्म करने के लिए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर यह ऐसी तीसरी मीटिंग है। आपको बता दें कि इंडियन आर्मी और पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के बीच टकराव हिंसक हो गया था। इस हिंसक टकराव में भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गए थे जिसमें 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल संतोष बाबू भी थे।

Recommended Video
इस बार लेह के चुशुल में मुलाकात
मंगलवार को भारतीय और चीनी अधिकारी लेह जिले में आने वाले चुशुल में मिलेंगे। मीटिंग सुबह 10:30 बजे शुरू हुई है और इसका नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे हैं। 14 कोर, जिसे फायर एंड फ्यूरी नाम से भी जानते हैं, पर एलएसी का बड़ा जिम्मा है। भारत और चीन के बीच 22 जून को दूसरी बार कोर कमांडर वार्ता और पहली वार्ता छह जून को हुई थी। छह और 22 जून को मीटिंग चीन के हिस्से वाले मोल्डो में हुई थी। दोनों देशों के बीच पांच मई से टकराव जारी है। माना जा रहा है कि इस बार भी मीटिंग भारत की तरफ से चीनी सेना से मांग की जा सकती है कि वह टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हटे और अप्रैल 2020 वाली यथास्थिति बहाल करे।
11 घंटे तक चली थी पिछली मीटिंग
आखिरी मीटिंग में ले. जनरल हरिंदर सिंह ने साउथ शिनजियांग डिस्ट्रिक्ट के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन को स्पष्ट कर दिया था कि चीनी सेना को पीछे हटना ही पड़ेगा। यह मीटिंग करीब 11 घंटे तक चली थी। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया था, 'भारत और चीन के बीच मोल्डो में हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता सकारात्मक रही है। बातचीत एक सकारात्मक, आपसी सौहार्द और सृजनात्मक माहौल में हुई।' चीनी सेना पैगोंग त्सो के उत्तरी किनारे पर स्थित फिंगर एरिया के अलावा पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी) 14, पीपी 17, पीपी 17A पर बने हुए हैं। सेना की तरफ से आज की मीटिंग स्पष्ट किया जा सकता है कि पीएलए जवानों को गलवान घाटी की यथास्थिति बहाल करनी होगी। इसके अलावा दूसरे रणनीतिक एरिया जैसे फिंगर एरिया, गोगरा पोस्ट और हॉट स्प्रिंग्स से भी पीछे हटना होगा। फिंगर एरिया में पीएलए ने बंकर्स के अलावा पिलबॉक्सेज (कमरे जैसा दिखने वाला ढांचा) और एक ऑब्वजर्वेशन पोस्ट तैयार कर डाली है।












Click it and Unblock the Notifications