LAC पर हालात तनावपूर्ण, भारत और चीन के बीच चुशुल में ब्रिगेड कमांडर वार्ता

नई दिल्‍ली। भारत-चीन बॉर्डर पर स्थिति इस समय बहुत ही तनावपूर्ण बनी हुई है। कोई भी इस बात का अंदेशा नहीं लगा पा रहा है कि अगले कुछ घंटों में पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अगले कुछ घंटों में क्‍या होगा। इस बीच भारत और चीन के बीच बिग्रेड स्‍तर की एक और वार्ता चुशुल में जारी है। पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्‍टर्न कमांड की ने सोमवार को भारतीय जवानों पर फायरिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद से रेजांग ला सब-सेक्‍टर में तनाव बढ़ गया है।

india-china-standoff

Recommended Video

    India China Firing : LAC पर 45 साल बाद चलीं गोलियां? जानें क्‍यों बौखलाया चीन | वनइंडिया हिंदी

    एक बार फिर मीटिंग कर रहे कमांडर्स

    चुशुल में भारत और चीन की सेनाओं के ब्रिगेडियर फिर से एक मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में सारा ध्‍यान सोमवार को हुई घटना पर है। सेना सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि रेजांग ला में टकराव की स्थिति है लेकिन इसके बाद भी भारत और चीन की सेनाएं वार्ता कर रही हैं। चीन ने एक बार फिर सोमवार को पैंगोंग त्‍सो के दक्षिणी स्थिति में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) की स्थिति में बदलाव की कोशिशें की। चीन की तरफ से दावा किया गया कि भारत की तरफ से वॉर्निंग शॉट्स फायर किए गए हैं। भारत के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह माना है कि स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। रेचिन ला पर सोमवार को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर टकराव शुरू हुआ था। जो जानकारी सूत्रों की तरफ से आ रही है उसके मुताबिक मुखपारी पोस्‍ट पर पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय जवानों से बस कुछ ही मीटर की दूरी पर मौजूद हैं।

    मुखपारी पोस्‍ट पर चीनी सैनिक

    भारत ने 30 अगस्‍त को चुशुल के रेजांग ला सब-सेक्‍टर के तहत आने वाली मुखपारी पोस्‍ट पर कब्‍जा कर लिया था। इस क्षेत्र में ही तनाव चरम पर है। सूत्रों के मुताबिक पीएलए के 40 जवान इस समय भारतीय जवानों से बस 200 मीटर की दूरी पर है। सोमवार को चीनी जवानों ने इस तरफ जब बढ़ने की कोशिशें की तो सेना की तरफ से उन्‍हें दूर रहने की वॉर्निंग दी गई थी। मुखपारी, रेजांग ला के उत्‍तर में है और इस पर 29-30 अगस्‍त की रात कब्‍जा कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया है कि रेजांग ला सब-सेक्‍टर में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं और एक बार‍ फिर चीनी सैनिक के हाथ में कील लगी रॉड्स हैं। भारतीय जवानों के पास भी हथियार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+