चीन से झड़प में जवानों की शहादत पर किए राजनाथ सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी ने पूछे ये पांच सवाल

नई दिल्ली। चीन के साथ झड़प में 15-16 जून की रात गलवान घाटी में भारतीय जवानों की शहादत को लेकर किए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई सवाल किए हैं। राजनाथ सिंह ने बुधवार किए ट्वीट में सीमा पर जान देने वाले 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है और इस वाकये को बेहद दुखद और परेशान करने वाला बताया है। इस पर राहुल ने उनसे पांच सवाल किए हैं।

राहुल ने किए ये सवाल

राहुल ने किए ये सवाल

राहुल ने राजनाथ सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- अगर यह बहुत दर्द देने वाला था-

  • अपने ट्वीट में चीन का नाम ना लेकर भारतीय सेना का अपमान क्यों किया?
  • शोक प्रकट करने में आपको 2 दिन क्यों लगे?
  • जब सैनिक शहीद हो रहे थे तो आप रैलियां क्यों संबोधित कर रहे थे?
  • सब क्यों छुपाया और क्रोनी मीडिया द्वारा सेना को दोषी क्यों ठहराया गया?
  • आखिर भारत सरकार की जगह पेड-मीडिया सेना को क्यों दोष दे रही है?

राजनाथ सिंह ने क्या कहा है

रक्षामंत्री रादनाथ सिंह ने बुधवारप दोपहर ट्वीट कर कहा, हमें भारतीय सेना की वीरता पर गर्व है। गलवान में सैनिकों की जान जाना बहुत परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस दिखाते हुए अपने जीवन का बलिदान किया है। अपनी जान देने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। मेरा दिल शहीद हुए सैनिकों के परिवारों लिए परेशान है। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है।

Recommended Video

    India-China LAC Tension: Rahul Gandhi का सवाल, PM चुप क्यों हैं | वनइंडिया हिंदी
    सैनिको की शहादत के बाद लगातार सवाल उठा रहे राहुल

    सैनिको की शहादत के बाद लगातार सवाल उठा रहे राहुल

    राहुल गांधी सीमा पर विवाद की खबर आने के बाद से ही चीन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और सरकार से स्थिति को पूरी तरह से देश के सामने रखने को कह रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा, दो दिन पहले हिंदुस्तान के 20 सैनिक शहीद हुए। उन्हें उनके परिवारों से छीना गया है। चीन ने हमारी जमीन हड़पी है। प्रधानमंत्री जी, आप चुप क्यों हैं? आप कहां छिप गए हैं? प्रधानमंत्री जी, आप बाहर आइए। पूरा देश, हम सब आपके साथ खड़े हैं। देश को सच्चाई बताइए, डरिए मत। राहुल गांधी ने अपने इस वीडियो को 'देश के वीर शहीदों को मेरा सलाम' शीर्षक के साथ शेयर किया। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास चीन और भारत की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं में जारी तनातनी के बीच सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई। इसमें एक कर्नल सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+