'भारत-चीन के बीच संबंध सामान्य नहीं, जब तक दोनों देश के बीच...', एस जयशंकर की चीन को दो टूक
S Jaishankar to China: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन से साथ संबंध सामान्य नहीं है। यह तब तक सामान्य नहीं होगा तब तक दोनों देश के बीच शांति नहीं हो जाती।

S Jaishankar to China: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य नहीं है। यह तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक दोनों देशों के बीच विवादित सीमा क्षेत्रों में अमन-चैन नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि भारत-चीन के संबंध सामान्य नहीं हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग होने पर सामान्य नहीं हो सकते।
जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष विदेश मंत्री किन गैंग से पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद को हल करने और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों विदेश मंत्रियों ने एससीओ शिखर सम्मेलन से अलग गोवा के ताज एक्सोटिका रिजॉर्ट में करीब एक घंटे तक मुलाकात की। एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने पर चर्चा केंद्रित थी। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने सीमा की स्थिति के बारे में खुलकर चर्चा की।
Recommended Video

पिछले 2 महीनों में जयशंकर और किन गैंग के बीच यह दूसरी मुलाकात हुई है। चीनी विदेश मंत्री मार्च में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे। उस यात्रा के दौरान जयशंकर ने किन गैंग को बताया था कि पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के चलते भारत-चीन संबंध असमान्य हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना के मंत्री KTR को WEF द्वारा चीन के टियांजिन में वार्षिक बैठक के लिए किया आमंत्रित












Click it and Unblock the Notifications