पीछे हटेगी चीन की सेना, डोकलाम में भारत की जीत से हिल गया पाकिस्तान
पाकिस्तान और वहां के हुक्मरान ये सोच रहे हैं कि जब भारत, चीन से पंगा लेने के लिए तैयार है तो पाकिस्तान का क्या होगा।
नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में भारत और चीन के बीच जारी तनाव खत्म हो गया है। डोकलाम में भारत को बड़ी रणनीतिक जीत मिली है। भारत और चीन दोनों देश डोकलाम से अपनी सेना हटाने को तैयार हो गए है। इस बड़े डेवलपमेंट के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान और वहां के हुक्मरान हिल गए हैं।

हिल गया है पाकिस्तान
डोकलाम से भारत और चीन के सैनिकों को हटाए जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान को जोर का झटका लगा है क्योंकि अभी तक पाकिस्तान बड़ी-बड़ी बाते करता रहता था और उसको लगता था कि चीन उसके साथ पीछे खड़ा है। लेकिन जब डोकलाम में चीन को भारतीय रणनीति के सामने झुकना पड़ा है तो पाकिस्तान के हाथ-पैर फूल गए हैं।

चीन की नहीं चली तो पाकिस्तान का क्या होगा?
पाकिस्तान और वहां के हुक्मरान ये सोच रहे हैं कि जब भारत, चीन से पंगा लेने के लिए तैयार है तो पाकिस्तान का क्या होगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ रणनीति बनाता रहता है जिसमें चीन उसको बैकडोर से समर्थन देता है। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें चलती रहती हैं जिसका भारत की तरफ से मुंहतोड़ जबाव दिया जाता है। पाकिस्ताने से आए कई आतंकियों के पास से चीनी हथियार भी बरामद हुए हैं।
Recommended Video


भारत को बड़ी रणनीतिक जीत
आपको बता दें कि डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले करीब दो महीनों से तनातनी जारी है। डोकलाम क्षेत्र सिक्किम के पास भारत-चीन-भूटान ट्राइजंक्शन पर स्थित है। यह इलाका भूटान की सीमा में पड़ता है, लेकिन चीन इसे डोंगलोंग प्रांत बताते हुए अपना दावा करता है। चीन ने इस साल जून में जब डोकलाम के पास सड़क बनाने की कोशिशें शुरू कीं, तो भारतीय सैनिकों ने दखल देते हुए उनका काम रुकवा दिया जिसके बाद से तनातनी जारी थी। अब चीन और भारत ने अपनी सेना हटाने का फैसला किया है जो भारत के लिए बहुत बड़ी रणनीतिक जीत है।












Click it and Unblock the Notifications