भारत-चीन सीमा विवाद: केंद्र की चुप्पी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- अटकलों पर लगाएं विराम
नई दिल्ली। लद्दाख और सिक्किम में भारत-चीन के बीच तनातनी को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, चीन के साथ सीमा विवाद पर केंद्र सरकार की चुप्पी कई अटकलों को जन्म दे रही है। राहुल ने आगे कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच विवाद को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर केंद्र सरकार को सफाई देने की जरूरत है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार पर चीन के साथ विवाद को लेकर कई सवाल दागे। उन्होंने लिखा, चीन के साथ सीमा पर स्थिति को लेकर अटकलों का बाजर गर्म है, ऐसे में केंद्र सरकार को सामने आकर साफ-साफ सबकुछ बताने की आवश्यकता है, कि सीमा पर क्या हो रहा है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख के पेगोंग झील क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर 5 मई से ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच लोहे की छड़ों और लाठी डंडों से झड़फ हो गई थी। दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे पर पथराव भी हुआ। इसी तरह सिक्किम में भी 9 मई को सीम पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई थी।
LAC पर अगले 72 घंटे तनावपूर्ण
सूत्रों की मानें तो चीन की इस तैयारी ने भारत की तरफ से जवानों की तैनाती को ऐसी जगह ला दिया है जहां से हमला किसी भी पल संभव हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कम से 16 टैंक्स, ट्रक, जेसीबी जैसी नजर आने वाली मशीनें, डंपर ट्रक इन सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इन तस्वीरों से तो ऐसा ही लगता है कि चीन की तरफ अपनी सीमा में स्थायी तौर पर तैयारियां हो रही हैं। सूत्रों ने बताया, 'बंकर्स, ट्रूप्स के अलावा इस समय मशीन गन भी रखी हुई है। इससे पता लगता है कि चीनी सेना को आक्रामकता का अनुमान है और इसलिए उन्होंने भी रक्षात्मक तैयारी कर ली है।'
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का वह जवान जो चीन के 300 सैनिकों को मारने के बाद हुआ शहीद, आज उनकी 'आत्मा' सीमा है पर तैनात












Click it and Unblock the Notifications