Pics: देशभर में होली की धूम, रंग और मस्ती में सरोबार हुए लोग, नकवी ने भी बजाया ढोल

नई दिल्ली। होली का मतलब यानी कि मस्ती.....अबीर, गुलाल, गुझियों और खूब सारी छेड़-छाड़ से भरे इस त्योहार का नाम लेते ही अंगों में शरारत और मिजाज शायराना हो जाता हैं। रंगों के इस त्योहार से एहसास होता है कि बिना रंगों के इंसान का जीवन कितना बदरंग और बेनूर है, तभी तो कहा गया है कि होली के दिन लोगों के दिल भी मिल जाते हैं और लाल-पीले-हरे-नीले रंगों में लिपटकर सारे गिले-शिकवे भी मिट जाते हैं।

आइए आपको दिखाते हैं कि होली के उन दिलकश नजारों को.. जिनको देखकर आपका दिल भी खुशी से नाच उठेगा और जोर से कहेगा .. सात रंगों मे खेल रही है दिलवालों की होली रे...भीगे दामन-चोली रे...अपने ही रंग में रंग दे मुझको...याद रहेगी होली रे.....रे...।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ने होली की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

होली की मस्ती में डूबे लोग

होली की मस्ती में डूबे लोग

इस वक्त हर जगह गानों की धुन पर थिरकते लोग मस्ती और खुशी में झूम रहे हैं। क्या अमीर और क्या गरीब..क्या नेता और क्या अभिनेता.. हर कोई रंगो की मस्ती में सराबोर है।

चारों ओर केवल मस्ती और गुबार

कोई किसी पर रंग पोत रहा है तो कोई किसी पर गुब्बारे फोड़ रहा है। कहीं लोग फिल्मी धुनों पर नाच रहे हैं तो कहीं लोग होलिया सांग गा रहे हैं।

बुरा ना मानो होली है..

कहीं छेड़-छाड़ वाली मीठी नोंक-झोंक दिख रही है तो कहीं कोई चोरी-छुप्पे अपने चाहने वालों को रंगने की जुगत में है और हां अगर कोई इन सारे टिकड़मों में पकड़ा जाता है तो मुस्कुराकर कहता है...बुरा ना मानो होली है..।

मस्ती छाई है मस्ती

मस्ती छाई है मस्ती

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर ओर होली का रंग उड़ रहा है। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे हैं तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बजाया ढोल

मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बजाया ढोल

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में अपने निवास पर लोगों के साथ खूब दिल खोलकर होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे को और मजबूत करने का अवसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+