CDS बिपिन रावत के लिए देशभर में दुआ, राहुल गांधी समेत बडे़ नेताओं ने भी की सलामती की प्रार्थना

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु में कन्नूर के जंगलों में सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। उस हेलिकॉप्‍टर में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ (CDS) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे। यह खबर सामने आते ही देशभर में उनकी सलामती की दुआ मांगी जाने लगी। टि्वटर पर बिपिन रावत, सीडीएस और एमआई-17 क्रैश कीवर्ड्स ट्रेंड हो रहे हैं। बहुत से यूजर्स आंसू बहा रहे हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि जनरल रावत सुरक्षित हों।

Gen Bipin Rawat chopper crash

Recommended Video

      Bipin Rawat Helicopter Crash: IAF Chopper क्रैश, Rahul Gandhi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

      कई सियासी हस्तियों ने भी टि्वटर पर हादसे को लेकर ट्वीट किए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने लिखा- 'हेलिकॉप्टर में सवार CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की सुरक्षा की आशा करता हूं। शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।'
      वहीं, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने लिखा- 'CDS श्री बिपिन रावत जी के साथ हेलीकॉप्टर के दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।'

      Gen Bipin Rawat chopper crash

      केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा- 'जनरल श्री बिपिन रावत जी और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर व्यथित हूं। हम उनकी सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'

      Gen Bipin Rawat chopper crash

      मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा- तमिलनाडु में CDS जनरल बिपिन रावत जी और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली। मैं उनकी सलामती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।'

      Gen Bipin Rawat chopper crash

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने ट्विटर पर लिखा- 'ये जानकर मैं बेहद स्तब्ध और निराश हूं कि CDS जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य लोग सेना का हेलिकॉप्टर कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि बचाव अभियान में हर संभव मदद मुहैया कराए, मैं भी मौके पर पहुंच रहा हूं।'

      गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने CDS बिपिन रावत की तस्‍वीर शेयर कर ट्वीट किया- 'CDS जनरल श्री बिपिन रावत जी, उनके परिवार और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की सलामती और सुरक्षा के लिए प्रार्थना, जो तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त सेना के हेलीकॉप्टर में सवार थे।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+