आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट- हर नागरिक चंद्रयान की धड़कनों को महसूस कर रहा है
नई दिल्ली। देश भले आज इतिहास बनाने से रह गया लेकिन हमारे वैज्ञानिकों के हौसलों में कमी नहीं आई है। 'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट चुका है। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की है और उनका हौसला बढाया है। वहीं दूसरी तरफ उद्योगपति आनंद्र महिंद्रा ने ट्वीट करते कहा कि, संपर्क अभी टूटा नहीं है। देश का हर नागरिक इस समय चंद्रयान की धड़कनों को महसूस कर सकता है। यह हमें कानों में कह रहा है कि यदि आपको सफलता नहीं मिलती है तो आप दोबारा कोशिश करो।

आपको बता दें कि सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया। 'विक्रम' ने 'रफ ब्रेकिंग' और 'फाइन ब्रेकिंग' चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन 'सॉफ्ट लैंडिंग' से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया।
आनंद महिंद्रा के अलावा बॉलीवुड ने भी इसरो की सराहना की। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने ट्वीट कर कहा, "90% से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग ऑर्बिटर के जरिए होने हैं, जो कि ईश्वर की कृपा से, चांद की कक्षा में सुरक्षित है। यह अभी भी पूरी तरह काम कर रहा है और इसलिए मिशन अभी भी बेहद सफल है। वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "चंद्रयान 2 मिशन में इसरो की पूरी टीम ने मिसाल के लायक प्रतिबद्धता और साहस दिखाया है। देश को इसरो पर गर्व है। हम सभी को सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है।"












Click it and Unblock the Notifications