Shehbaz Sharif: भारत के वार से PAK चारों खाने चित्त! PM मोदी ने बंद की 'शरीफ' की बोलती, अब कैसे चीखेगा?
Shehbaz Sharif YouTube Channel Blocked: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सिर्फ कूटनीतिक ही नहीं, डिजिटल वार भी छेड़ दिया है। आतंक की भाषा समझने वालों को अब भारत उसी लहजे में जवाब दे रहा है - और वह भी बिना किसी मुरव्वत के।
पहलगाम में आतंक का खेल हुआ, और दिल्ली से आई कार्रवाई की गूंज ने इस्लामाबाद के गलियारों को हिला दिया। पीएम मोदी ने ऐसा प्रहार किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की डिजिटल आवाज ही बंद हो गई। जी हां, भारत ने शरीफ का YouTube चैनल ब्लॉक कर दिया है - और ये महज एक शुरुआत है!

शरीफ का चैनल बंद, अब कैसे रोएगा?
पहले पाकिस्तान के न्यूज चैनल्स, फिर क्रिकेटर्स और अब खुद प्रधानमंत्री! भारत ने साफ कर दिया है कि दुष्प्रचार, झूठ और आतंक का कोई प्लेटफॉर्म भारत में बर्दाश्त नहीं होगा। YouTube पर जब किसी ने शहबाज शरीफ का चैनल खोलने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर मैसेज आया - 'यह कंटेंट राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते इस देश में उपलब्ध नहीं है।' क्या आपने कभी देखा है कि किसी देश के प्रधानमंत्री का ऑफिशियल चैनल दूसरे देश में बैन हो जाए? शायद नहीं! पर भारत ने कर दिखाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बोलती बंद!
चैनल्स नहीं, झूठ फैलाने वाली फैक्ट्री बंद की गई है
इससे पहले 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल - जिनमें ARY News, SAMAA TV जैसे बड़े नाम भी शामिल थे - ब्लॉक कर दिए गए। आरोप था कि ये चैनल भारत के खिलाफ झूठ, नफरत और सांप्रदायिक जहर फैला रहे थे। सरकार ने इस पर एक्शन लिया, और इन चैनलों की भारत में एंट्री पर ताला जड़ दिया।
क्रिकेट नहीं, अब सिर्फ करारा जवाब!
भारत ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया - शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, अरशद नदीम... सबकी डिजिटल पिच पर 'नो एंट्री' बोर्ड लटक चुका है।
बॉलीवुड से पहले ब्लॉकबस्टर जवाब!
अब महज न्यूज चैनल ही नहीं, पाकिस्तान की सेलिब्रिटीज पर भी डिजिटल कार्रवाई हुई है। माहिरा खान और हनिया आमिर जैसी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं। पाकिस्तान को अब समझ आ गया होगा कि भारत न सिर्फ सीमा पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी फुल-फॉर्म में है।
भारत का डिजिटल रवैया साफ़ है:
'अगर तुम हमारे देश में जहर फैलाओगे, तो तुम्हारी आवाज़ यहीं दबा दी जाएगी।'
सिंधु जल संधि से अटारी तक ताले, भारत सरकार की 'No Nonsense' नीति
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान बोलने लायक भी नहीं छोड़ा है।
- सिंधु जल संधि पर रोक
- पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द
- अटारी बॉर्डर बंद
- पाक विमानों के लिए एयरस्पेस बंद
PAK रेडियो का 'देशभक्त' ड्रामा
PAK ने भारत का जवाब क्या दिया? भारतीय गानों पर बैन! जी हां, FM स्टेशनों ने 'देशभक्ति' दिखाते हुए लता मंगेशकर और किशोर कुमार को ऑफ एयर कर दिया। FM चैनलों पर अब कोई 'तुम आए तो आया मुझे याद...' नहीं सुनाई देगा। पाक सूचना मंत्री ने इसे 'राष्ट्रीय एकता' का प्रतीक बताया। पर सवाल ये है-गाने रोककर आतंक से लड़ सकते हो क्या? भारत का संदेश साफ़ है- 'जो जहर बोएगा, वो सन्नाटा काटेगा। जो हमला करेगा, उसका डिजिटल सांस लेना मुश्किल होगा।'
भारत का संदेश साफ है: या सुधर जाओ, या साइड हो जाओ
पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो रणनीति अपनाई है, वो बिल्कुल अलग है-सीधे सॉफ्ट पावर पर स्ट्राइक। पाकिस्तान अब न कूटनीतिक धरातल पर जवाब दे पा रहा है, न डिजिटल दुनिया में अपनी बात कह पा रहा है। अब शरीफ एंड कंपनी सिर्फ एक सवाल में उलझे हैं- 'अब हम क्या करें?' क्योंकि भारत ने एक-एक दरवाजा बंद कर दिया है-सीमा से लेकर स्क्रीन तक!
सिर्फ गोलियों से नहीं, शब्दों और संकेतों से भी युद्ध जीता जाता है
आज का भारत सिर्फ सैनिक कार्रवाई नहीं, डिप्लोमैटिक से भी दुश्मनों को घुटनों पर ला सकता है। पाकिस्तान की हालत अब वही है - चारों खाने चित्त!












Click it and Unblock the Notifications